नो पार्किंग जोन में खड़ी उपायुक्त की गाड़ी का कटा चालान

हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो  कांगड़ा || पालमपुर बाजार में रविवार को नो पार्किंग जोन में खड़ी उपायुक्त कांगड़ा की गाड़ी का चालान हो गया। गाड़ी बीच बाजार में नो पार्किंग जोन में खड़ी थी। हालांकि, यातायात पुलिस ने जब यह कार्रवाई की तो उस समय उपायुक्त गाड़ी में नहीं थे। दरअसल, पुलिस ने यह कार्रवाई नो पार्किंग जोन में उपायुक्त कांगड़ा की खड़ी गाड़ी का फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद की। पुलिस ने उपायुक्त की गाड़ी के चालक को चालान भी थमा दिया।

रविवार को उपायुक्त की गाड़ी लेकर पहुंचे चालक ने नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी कर दी। लंबे समय तक नो पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी होने पर लोगों ने इसका फोटो खींचकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो को देख हर कोई पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगा। उपायुक्त के रसूख का हवाला दिया जाने लगा। उधर, सूचना पुलिस को मिली तो आनन फानन में गाड़ी का चालान काट दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद एकाएक सोशल मीडिया में खूब वाहवाही भी होने लगी। उधर, डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने कहा कि पालमपुर शहर में नो पार्किंग जोन में उपायुक्त कांगड़ा की गाड़ी खड़ी होने की सूचना मिली थी। इस पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी का चालान किया।

Report:-HCN Correspondent
©:AU
Himachal Crime News
HP Bureau


Home 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए