शिमला से चंडीगढ़ के लिए अब सप्ताह में छह दिन उड़ेगा चॉपर

फाइल फोटो

हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो  शिमला || राजधानी शिमला से चंडीगढ़ के लिए अब सप्ताह में छह दिन हेलीकॉप्टर की उड़ानें होंगी। उड़ान-2 योजना के तहत अभी तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही चॉपर की सुविधा मिल रही थी। इससे पर्यटकों को ही नहीं, आम लोगों को भी लाभ होगा। शीघ्र ही चंडीगढ़-शिमला- कुल्लू और धर्मशाला के लिए सस्ती हेलीकॉप्टर उड़ानें शुरू की जाएंगी। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक राबिन जार्ज ने बताया कि अभी हेलीकॉप्टर की उड़ानें सप्ताह में तीन दिन ही उपलब्ध करवाई जा रही थीं। आने वाले हफ्ते से छह दिन सोमवार से शनिवार तक नियमित उड़ानें होंगी। शीघ्र ही चंडीगढ़-शिमला-कुल्लू और धर्मशाला के लिए भी हेलीकॉप्टर सेवा का विस्तार किया जाएगा। इसी तरह धर्मशाला-कुल्लू-शिमला और चंडीगढ़ के लिए भी हेलीकाप्टर सेवा उपलब्ध रहेगी।

Report:-HCN Correspondent
©:AU
Himachal Crime News
HP Bureau


Home 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए