दुर्घटना:78 वर्ष बुजुर्ग को तेज रफ्तार बुलेट ने मारी टक्कर, PGI रैफर

फाइल फोटो

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो, कुल्लू || वीरवार दोपहर NH-21 चंडीगढ़-मनाली पर एक तेज रफ्तार बुलेट ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को अपना शिकार बनाया है।जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर एक बुलेट (एचपी-31बी-3891) चतरोखड़ी से बस स्टैंड की ओर जा रहा था। 

                
जैसे ही बुलेट एनएच-21 पर स्थित पोल्ट्री फार्म से डेंटल कॉलेज सड़क मार्ग के पास पहुंचा तो किसी अन्य गाड़ी को तेज रफ्तारी व लापरवाही से ओवरटेक करते हुए विपरीत दिशा में जाकर साइड में खड़े हुए बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय बुलेट पर तीन युवक सवार थे। इस दुर्घटना में घायल व्यक्ति की पहचान भवानी दत्त शर्मा (78 वर्ष)पुत्र धनी राम,निवासी घर क्रमांक 70/5,हरीपुर कॉलौनी,सुंदरनगर के रूप में हुई है।
हादसे में भवानी दत्त शर्मा को सिर व शरीर के अन्य भागों पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं टक्कर मारने के बाद बुलेट चालक अपने अन्य दो साथियों के साथ मौका से फरार हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद घायल के हालात गंभीर होने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहीं सुंदरनगर पुलिस ने दुर्घटनास्थल का मौका कर दुर्घटना में वांछित मोटरसाईकिल को सुंदरनगर के गांव महादेव से बरामद कर लिया है। हादसे में अभी तक आरोपी चालक का नाम मैरामसीत निवासी अभय मालूम पड़ा है।
पुलिस ने बुलेट चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर थाना प्रभारी गुरबचन सिंह रणौत ने बुजुर्ग को टक्कर मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बुलेट चालक बुजुर्ग को टक्कर मारने के बाद वाहन सहित मौका से फरार हो गया था ,जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया हैै।
Report:-HCN  Correspondent
©:NEH
Himachal Crime News
H.P Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए