खारशी पुल के पास कार खाई में गिरी, चालक की मौत

फाइल फोटो:- सूत्र द्वारा

हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो सोलन || पुलिस चौकी सुबाथू के तहत खारशी पुल के नजदीक रविवार रात को आल्टो कार (एचपी 64ए 5931) करीब 500 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल के नजदीक एक निजी स्कूल के चौकीदार ने इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सुबाथू के प्रभारी सहित आई टीम ने मौके पर पहुँचकर चालक की खोजबीन शुरू की, मगर अधिक अंधेरा होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। सोमवार की सुबह पुलिस टीम ने पहुंचकर कार चालक की तलाश की तो उसका शव पहाड़ी में अटका पाया। मगर वहां तक पहुंचना इतना आसान नहीं था। शव को पहाड़ी से उतारने के लिए अग्निशमन विभाग की कुठाड़ चौकी से बचाव दल को बुलाया गया और इस चालक के मृत शरीर को पहाड़ी से नीचे उतारने की कवायद शुरू हुई अग्निशमन विभाग से आये बचाव दल ने जान जोखिम में डालकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत करने के बाद इस शव को पहाड़ी से नीचे उतारा और इसे पुलिस टीम के हवाले कर दिया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के समय पुलिस थाना धर्मपुर के प्रभारी दया राम ठाकुर, पुलिस चौकी सुबाथू के प्रभारी रतन, हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा विभाग की 11/3 वाहिनी के कम्पनी कमांडर राम किशन स्थानीय प्रशासन की और से पटवार वृत कुठाड़ के पटवारी प्रतीक ,अग्निशमन विभाग के कर्मचारी व स्थानीय जनता ने मिलकर इस शव को नीचे उतारा। मृतक की पहचान कुबेर पुत्र प्रेमलाल गांव रींवीं (कुनिहार) के रूप मैं हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस थाना धर्मपुर के प्रभारी दया राम ठाकुर ने बताया कि आगामी जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन की और से कृष्णगढ़ उपतहसील के नायब तहसीलदार के आदेशानुसार मौके पर उनके विभाग के पटवारी प्रतीक शर्मा ने इस दुर्घटना में मृत चालक के परिजनों को फौरी राहत राशि के तौर पर 15,000 रुपये की राशि मौका पर ही प्रदान की और शेष सहायता राशि के लिए आंकलन रिपोर्ट तैयार करके शीघ्र ही आगामी कार्रवाई को भेजी जाएगी।

Report:-HCN Correspondent
©:AU
Himachal Crime News
HP Bureau




Home 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत