ऊना में आचार संहिता का उल्लघंन


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो ऊना ||जिले में अचार संहिता लागू होने के बाद सार्वजनिक स्थल से राजनीतिक पार्टियों के प्रचार-प्रसार के बोर्ड नहीं हटाए गए हैं। सार्वजनिक स्थल से प्रचार के होर्डिंग बोर्ड न हटने से जिले में आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है।

ऊना शहर की सब्जी मंडी के पास भाजपा सरकार का स्किल डिवेलमेंट का बोर्ड अभी तक नहीं हटाया गया है। इसके अलावा लालसिंगी में सांसद अनुराग ठाकुर का बार्ड नहीं हटाया गया है। जिले में कई जगह पर अभी राजनीतिक पार्टियों के प्रचार से संबंधित होर्डिंग बोर्ड नहीं हटाए गए हैं। जिला में सार्वजनिक स्थल से प्रचार के होर्डिंग बोर्ड हटाने को लेकर प्रशासनिक अधिकारी भी सुस्त दिख रहे हैं। शहर में अभी तक प्रशासन की ओर प्रचार के होर्डिंग बोर्ड हटाने को लेकर कोई विशेष कार्रवाई नहीं की गई है। 

जिले में प्रचार के होर्डिंग बोर्ड न हटाए जाने से अचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। चुनाव आयोग के नियमों की भी सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिला में अचार संहिता लागू हो चुकी है, इसके बावजूद सरकार द्वारा कूड़ेदानों से पार्टी का प्रचार किया जा रहा है। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति का कहना है कि होर्डिंग बोर्ड न हटाने मामला उनके ध्यान में आया है। उन्होंने कहा कि शहर समेत अन्य जगहों पर लगे होर्डिंग बोर्ड हटाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।



Report:-Jatin
©:AU
Himachal Crime News
HP Bureau




Home 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए