चलते-चलते अचानक बाइक में लगी भीषण आग


हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो,(जतिन) सोलन || सोलन-नाहन हाईवे पर यहां से करीब तीन किलोमीटर दूर सड़क किनारे अचानक ही एक बाइक में आग की लपटें उठने लगी। इस दौरान मौके पर बाइक सवार मौजूद नहीं था। संशय इस बात पर पैदा हो गया कि बाइक में आग लगने के बाद जब चालक पहुंचा तो प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे पुलिस में सूचित करने को कहा, लेकिन उसने सहमति नहीं दी। अलबत्ता इतना जरूर कहा कि अन्य बाइक पर सवार दो लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया है।


विज्ञापन
चूंकि देर शाम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इसी मार्ग से आना है, लिहाजा हाईवे पर काफी चहल कदमी भी थी। मौके से गुजर रहे कुछ लोगों ने पच्छाद पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। जलने वाली बाइक पर एक युवक व युवती के सवार होने की बात कही जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने एमबीएम न्यूज नेटवर्क को बताया कि पुलिस को सूचित किया गया है। अंतिम सूचना के मुताबिक शाम साढे़ चार बजे की इस घटना की तफतीश को लेकर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।
Report:-Rajneesh 
©:AU
Himachal Crime News
H.P Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए