रोहतांग और मनाली की चोटियों पर हल्की बर्फबारी, फिर बिगड़ सकता है मौसम


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो ऊना || मार्च में भी बारिश और बर्फबारी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग समेत मनाली के ऊंचे क्षेत्रों मढ़ी, गुलाबा, धुंधी में रुक-रुक कर हल्की बर्फबारी होती रही। निचले क्षेत्रों में शीतलहर के प्रकोप से घाटी के तापमान में गिरावट आई है। केलांग का न्यूनतम पारा अभी भी -5.4 चल रहा है।




शिमला में दिनभर धूप और बादलों की लुकाछिपी जारी रही। मैदानी इलाकों में चटक धूप से पारे में चार डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है। लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार और मंगलवार को भी एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मैदानों में दो दिन मौसम साफ रहेगा।

19 और 20 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा। मैदानों में 21 मार्च और अन्य इलाकों में 23 मार्च से मौसम शुष्क रहेगा और धूप खिलेगी। शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक करीब दस घंटों तक कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे भूस्खलन के चलते 16 मील के पास बंद रहा। पर्यटक और आम लोग फंसे रहे। उधर, ढाई माह से बंद औट-लुहरी एनएच 305 अभी तक बहाल नहीं हो पाया है। 

न्यूनतम तापमान 
केलांग     -5.4
कल्पा       1.6
कुफरी    4.4
डलहौजी     6.2
शिमला     8.2

Report:-HCN Correspondent
©:AU
Himachal Crime News
HP Bureau


Home 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए