बस में युवतियों ने युवक को चप्पलों से पीटा

निजी बस में सफर कर रही दो युवतियों से छेड़छाड़ करना एक मनचले युवक को महंगा पड़ गया। युवतियों ने बस में युवक की हरकतों से तंग आकर चप्पलों से जमकर धुनाई की। मामला बढ़ता देख चालक ने बस रोकी, जिसके बाद परिचालक व बस में सवार अन्य यात्रियों ने मामले को शांत करवाया। हालांकि मामला पुलिस के पास नहीं पहुंचा।
Ad
हरोली विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाली दो युवतियां शनिवार शाम ऊना से गगरेट की बस में सवार हो गईड्ड। झलेड़ा पहुंचने पर बस में सवार एक युवक ने एक युवती से मोबाइल नंबर मांगना शुरू कर दिया। युवती द्वारा कोई जवाब न देने पर वह बार-बार तंग करने लगा। 

कुछ देर के लिए तो युवतियों ने युवक की हरकतों को अनदेखा करती रही रही, लेकिन युवक बाज नहीं आया, तो एक युवती ने चप्पल उतारकर पीटना शुरू कर दिया। बस में हो रही युवक की पिटाई के बाद चालक ने बस रोकी और पूरी बात जानी। इस पर युवती ने चालक को पूरी बात बताई। बताया जा रहा है कि युवक नशे में भी था। डीएसपी हरोली धनराज ने बताया कि मामले के संदर्भ में उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए