सेना ने किया पाकिस्तान के मंसूबों का खुलासा, एफ 16 विमान इस्तेमाल के दिखाए सबूत


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो  दिल्ली || भारत पाकिस्तान के बीच तनाव की बड़ी वजह बने विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर आज बड़ी खबर आई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद में एलान किया कि पायलट को शुक्रवार को छोड़ दिया जाएगा। इसे भारत की बड़ी जीत माना जा रहा है। भारत ने आज दो टूक कह दिया था कि बिना शर्त अभिनंदन को भारत को सौंपा जाए। शाम सात बजे पूरे मामले पर तीनों सेनाओं की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस हुई। 

वायुसेना का बयान 


-पाकिस्तान ने पहले कहा कि उसके पास भारत के दो पायलट हैं, लेकिन शाम तक कहा कि एक ही पायलट उसके कब्जे में है। 
-भारतीय पायलट को पाकिस्तान ने एलओसी से गिरफ्त में लिया।
-पाकिस्तान के विमानों ने हमारे सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की।
-भारतीय वायुसेना के मिग 21 ने पाकिस्तान के एफ 16 को मार गिराया। एफ 16 में लगने वाले मिसाइल के अवशेष भारतीय इलाके में मिले।
-पाकिस्तान ने एफ 16 के इस्तेमाल की बात को नकारा, लेकिन राजौरी में एमरॉम मिसाइल के अवशेष मिले जो एफ 16 में ही इस्तेमाल होता है। 
-विंग कमांडर अभिनंदन के भारत लौटने का इंतजार है। वायुसेना खुश है कि वह भारत लौट रहे हैं।
-हमारे पास पक्के सबूत हैं कि बालाकोट में आतंकी कैंप को भारी नुकसान पहुंचा है। अभी ये नहीं बता सकते कि कितने आतंकी मारे गए।
-पाकिस्तान के पास एफ 16 विमान है, हम पता लगा सकते हैं कि कौन सा जहाज हमारी तरफ आ रहा है। हर जहाज का इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर होता, हमने उसे मैच किया। इसलिए हम कह सकते हैं कि एफ 16 विमान इस हमले में शामिल थे। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट में देखेंगे कि कुछ इंजन के हिस्से मिले हैं, वे मिग 21 के नहीं हैं। इसे देखकर कहा जा सकता है कि हमले में एफ 16 का इस्तेमाल हुआ है।   
-हम जो करना चाहते थे वो हमने हासिल किया, अब सरकार के ऊपर है कि वो किस तरह इन सबूतों को सामने रखे। 
-हम विंग कमांडर अभिनंदन को जल्द से जल्द देखना चाहते हैं।  

थलसेना का बयान 


-पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन जारी है। 
-भारतीय सेना ने हर इलाके से मुंहतोड़ जवाब दिया है।
-हमने पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा है, हम पूरी तैयार हैं और पाकिस्तान की किसी भी हिमाकत का जवाब देने को तैयार हैं।
-भारत और इसके नागरिकों के खिलाफ काम करने वालों को सबक सिखाते रहेंगे। 
-हमारी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है, आतंकी कैंपों को टारगेट करते रहेंगे। 

Report:-Avinash Awasthi
©:-AU
Himachal Crime News
National Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

सुक्खू सरकार ने लिया हिमकेअर योजना निजी हस्प्ताल में बंद करने का फ़ैसला

सुप्रीम कोर्ट: मानसिक परेशानी से हर कोई अलग तरह से लड़ता है.. एक तराजू में न तौलें, ऐसा कहकर रद्द कर दिया हाईकोर्ट का आदेश

बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के चैनल दूरदर्शन फ्री डिश पर

कुल्लू: कमरे में ठंड से बचने के लिए रखी थी अंगीठी, दम घुटने से हुई मौत

शिमला:HRTC बस में 3.8 किलो अफीम की तस्करी, दो गिरफ्तार

हमीरपुर:मामा को मौत के घाट उतारने वाला भांजा गिरफ्तार

न्यायिक हिरासत में रहे आरोपी की पीजीआई में उपचार के दौरान से मौत

जयराम सरकार ने मीटिंग के दौरान नौकरी से संबंध लिए फैसले

Sirmaur:कर्फ्यू की उल्लंघन करने पर चालक गिरफ्तार