मसूद अजहर की मौत, कहीं यह पाक की चाल तो नहीं?

International Most wanted Terrorist

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 
|| ब्यूरो  चंबा 
|| पुलवामा आतंकी हमले के गुनहगार जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर की मौत की अटकलों के बीच दो थ्योरी सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मसूद की मौत किडनी फेल होने की वजह से हुई है। हालांकि इस खबर की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। सुरक्षा विशेषज्ञों की माने तो यह पाकिस्तान की एक चाल भी हो सकती है विश्व पटल पर अपने आप को बचाने के लिए। 



कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मसूद अजहर की मौत की खबर के बाद सोशल मीडिया पर भी तेजी से ऐसी जानकारी वायरल हो रही है। वहीं खुफिया एजेंसीज से मिले इनपुट पर ध्यान दें तो माना जा रहा है कि जिस दिन एयर स्ट्राइक हुई थी, मसूद भी उसी कैंप में मौजूद था। लेकिन अभी तक किसी विश्वसनीय अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को खबर आई थी कि मसूद अजहर की किडनी फेल हो चुकी है और वह नियमित डायलिसिस पर है। शनिवार को एक शीर्ष भारतीय सुरक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट के हवाले से बताया था कि मसूद का पाकिस्तान के रावलपिंडी के एक आर्मी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

रावलपिंडी में ही पाकिस्तानी सेना का मुख्यालय भी है। बताया जा रहा कि उसका इलाज पाकिस्तान सरकार की निगरानी में हो रहा था। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मिले इनपुट को देखें तो माना जा रहा है कि जिस दिन भारत ने पीओके में जैश के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। उस दिन आतंकी मसूद कैंप में मौजूद था। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद उसे रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना का मुख्यालय में स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया था।  

Only for fun

क्या है आतंकी मसूद का आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद 
जैश-ए-मोहम्मद एक पाकिस्तानी जिहादी संगठन है जिसके आतंकी जम्मू-कश्मीर समेत भारत के कई राज्यों में हुए आतंकी हमलों में शामिल रहे हैं। मार्च इसकी स्थापना साल 2000 में मसूद अजहर ने की थी। जनवरी 2002 में जब इसे पाकिस्तान की सरकार ने बैन कर दिया तब जैश ए मोहम्मद ने अपना नाम बदलकर खुद्दाम उल इस्लाम कर लिया था।

Report:- Priya Chauhan
©:-AU
Himachal Crime News
National Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

सुक्खू सरकार ने लिया हिमकेअर योजना निजी हस्प्ताल में बंद करने का फ़ैसला

सुप्रीम कोर्ट: मानसिक परेशानी से हर कोई अलग तरह से लड़ता है.. एक तराजू में न तौलें, ऐसा कहकर रद्द कर दिया हाईकोर्ट का आदेश

बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के चैनल दूरदर्शन फ्री डिश पर

कुल्लू: कमरे में ठंड से बचने के लिए रखी थी अंगीठी, दम घुटने से हुई मौत

शिमला:HRTC बस में 3.8 किलो अफीम की तस्करी, दो गिरफ्तार

हमीरपुर:मामा को मौत के घाट उतारने वाला भांजा गिरफ्तार

न्यायिक हिरासत में रहे आरोपी की पीजीआई में उपचार के दौरान से मौत

जयराम सरकार ने मीटिंग के दौरान नौकरी से संबंध लिए फैसले

Sirmaur:कर्फ्यू की उल्लंघन करने पर चालक गिरफ्तार