बदले रुप के साथ पहली बार लंदन की सड़कों पर बेखौफ घूमता नजर आया नीरव मोदी


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो  || बैंकों से 13 हजार करोड़ रुपए का घोटाला कर फरार होने वाले भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी लंदन की सड़कों पर बेखौफ घूमता नजर आया। बैंकों को चूना लगाने के बाद देश छोड़कर भागे हीरा कारोबारी नीरव मोदी का जो नया वीडियो सामने आया है उसमें वह बिल्कुल नए लुक में दिख रहा है और उसने दाढ़ी बढ़ा ली है।  जब उससे घोटालों से जुड़े सवाल पूछे गए तो उसने जवाब नहीं दिए।


इससे पहले भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी का समुद्र तट स्थित बंगला विस्फोटक का इस्तेमाल कर ध्वस्त कर दिया गया था।  

रायगढ़ जिला कलेक्टर विजय सूर्यवंशी ने कहा था कि यह एक नियंत्रित विस्फोट था। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने बंगले को ध्वस्त किए जाने के आदेश दिए थे। मंगलवार को बंगले में विस्फोटक लगाने के लिए पिलर में जगह बनाने के लिए उत्खनन (मशीन) का इस्तेमाल किया गया इसके लिए विशेष तकनीकी दल को बुलाया गया था। राज्य सरकार ने पिछले साल ईडी को पत्र लिख अलिबाग के नजदीक किहिम समुद्र तट पर स्थित बंगले को ध्वस्त करने के लिए अनुमति मांगी थी। ईडी ने इस संपत्ति को कुर्क किया था।

Report:- HCN Correspondence
©:-HCN
Himachal Crime News
National Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

शिमला:एक दिन में आए 18 कोविड संक्रमितों के मामले, मुख्य सचिव से डीसी ने लॉकडाउन पर किया मंथन

Bondi Beach Shooting: सिडनी गोलीकांड में मृतको की संख्या बढ़कर हुई 16, मरने वालों में 12 साल का बच्चा भी शामिल