63.65 ग्राम अफीम सहित 2 युवक गिरफ्तार


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो (जतिन) ऊना || पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के दौरान पीरनिगाह रोड से दो युवकों को करीब 63.65 ग्राम अफीम के साथ दबोचा है। पकड़े गए युवकों की पहचान ऊना के वार्ड नौ निवासी 35 वर्षीय अनुज और त्यूड़ी निवासी 32 वर्षीय धर्मवीर के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों युवकों के कब्जे से अफीम के साथ (HP 60 9696) नंबर महिंद्रा एक्सयूवी 500 भी बरामद की है।


 जानकारी के मुताबिक थाना सदर से एएसआई अनिल कुमार की की अगुवाई में पुलिस टीम ने पीरनिगाह रोड पर नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी भी वहां आ पहुंची। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर गाड़ी को रूकने का इशारा किया।

वहीं, गाड़ी में मौजूद अनुज और धर्मवीर से पूछताछ करने पर वह पुलिस को संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। जिसके चलते पुलिस ने युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से अफीम बरामद हुई। डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरापियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18, 29-83-07 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Report:-JATIN
©:AU
Himachal Crime News
H.P Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत