चट्टान मकान पर गिरी, दंपत्ति घायल


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो  कुल्लू || जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली कुल्लू-लगवैली सड़क पर स्थित बढ़ेई गांव के पास पहाड़ी दरकने से एक विशालकाय चट्टान एक मकान पर जा गिरी। हादसे में एक दपंती बाल-बाल बच गया है। हादसे के दौरान दोनों को हल्की चोटें आई हैं। उनका क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार वीरवार रात करीब नौ बजे बढ़ेई के पास पहाड़ी दरकने से मलबे के साथ कई चट्टानें भी गिर गई। इनमें से एक चट्टान सड़क के साथ बने मकान की छत को तोड़ कर अंदर जा घुसी, जहां दंपती सोया था। पहाड़ी दरकने की आवाज से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। छत को तोड़कर मकान के मलबे के नीचे दबे दंपति को करीब दो घंटे बाद रेस्क्यू कर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि वीरवार रात करीब नौ बजे हुए हादसे में घायल सन्नी और उनकी पत्नी ख्यालू देवी को सुरक्षित बचाया गया है। बताया कि इस प्वाइंट पर लगातार चट्टानों के गिरने का खतरा बना हुआ था और लोक निर्माण विभाग ने भी संबंधित संवेदनशील क्षेत्र के आसपास के लोगों को अलर्ट रहने को कहा था। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि राजस्व विभाग से नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी।

हादसे के समय घर में नहीं थे बच्चे
 लगघाटी के बढ़ेई में पहाड़ी दरकने से घर को नुकसान हुआ। साथ ही दंपती घायल हुआ। गनीमत रही कि हादसे के दौरान घर में बच्चे नहीं थे। बताया जा रहा है कि वह रिश्तेदार के यहां गए हुए थे।
Report:-Parveen
©:AU
Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए