शांता कुमार ने लिया राजनीति से संन्यास



हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो (रुचिका) धर्मशाला ||जहां एक ओर राष्ट्रीय राजनीति के परिदृश्य में लालकृष्ण आडवाणी सरीखे बुजुर्ग नेताओं को चुनावी मैदान से किनारे कर दिया गया वहीं दूसरी ओर हिमाचल भाजपा के भीष्म पितामह शांता कुमार चुनावी विदाई के बावजूद लोकसभा चुनाव में किंगमेकर बनते दिख रहे हैं।

            .
महेश्वर सिंह के तीखे तेवरों, हमीरपुर सीट से सुरेश चंदेल की सियासी लॉबिंग और मंडी सीट पर सुखराम परिवार की ओर से अचंभित सियासी झटका मिलने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शांता कुमार के पास पहुंचे। 

17 विधानसभा क्षेत्रों और करीब साढ़े 13 लाख वोटरों वाली कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट पर चुनावी शंखनाद का दारोमदार सीएम ने शांता कुमार पर डाल दिया। कांगड़ा-चंबा सीट के भाजपा उम्मीदवार किशन कपूर भी चुनावी शंखनाद से पहले शांता कुमार की शरण में पहुंचे।

सूत्रों की मानें तो शांता कुमार के चुनाव लड़ने से मना करने के बाद मुख्यमंत्री चाहते थे कि टिकट उनके मित्र दूलो राम को मिले। सीएम ने इसके लिए हाईकमान के समक्ष अंत तक जोर लगाया लेकिन अंतिम वक्त पर शांता कुमार ने दूलो राम को किनारे कर किशन कपूर पर दांव खेल दिया। बैजनाथ में महिला सम्मेलन के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को कुछ देर के लिए खड़ा करवाकर सीएम ने शांता कुमार को सम्मान दिया। 


अपरोक्ष रूप से कांगड़ा की चुनावी बागडोर शांता को थमा दी गई है। शांता कुमार ने लोकसभा चुनावी शंखनाद के लिए बैजनाथ को चुना जहां से उन्होंने बतौर अध्यापक अपने करियर की शुरुआत की थी। इस पूरे सियासी घटनाक्रम में शांता चुनावी विदाई के बावजूद सियासी रण में किंगमेकर की भूमिका में दिख रहे हैं।

शांता कुमार ने कहा कि वे आखिरी दम तक पार्टी की सेवा में लगे रहेंगे। उन्होंने लोक सभा चुनावों में किशन कपूर को भारी मतों से विजयी बनाकर दिल्ली भेजने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। 

Report:-RUCHIKA

©:AU
Himachal Crime News
H.P Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए