कंपकंपाती ठंड में दे रहे दुर्गम घाटी के बच्चे परीक्षा


हिमाचल क्राइम न्यूज़ ||  ब्यूरो  कांगड़ा ||मार्च माह में हो रही बर्फबारी के कारण जिला कांगड़ा की दुर्गम घाटी मुल्थान के बच्चों को वार्षिक परीक्षाओं में परेशानी हो रही है। पेपर से पहले बच्चों की हाड़ कंपा देने वाली ठंड परीक्षा ले रही है। वीरवार को जमा दो की अर्थशास्त्र की परीक्षा बर्फबारी के बीच देनी पड़ी।

 https://customerservice.pnbhousing.com/LEMS_LP/homeloanenquiry?refresh&se=DBM&cp=MudraDBM&ag=DBMMUDRAHL

स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के लिए मुल्थान, कोठी कोढ़ और लोहारड़ी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। घाटी में वीरवार को दिनभर रुक-रुक कर जहां बारिश होती रही। वहीं बर्फ के फाहे भी बीच-बीच में गिरते रहे। बर्फबारी के कारण मुल्थान-लोहारड़ी, मुल्थान-कोठी कोढ़ और बरोट-मियोट सड़कों में बसों की आवाजाही बंद रही। इससे लोगों को प्राइवेट वाहनों में आवाजाही करनी पड़ी। 
क्षेत्र के चमेल सिंह, राम सिंह, सीताराम, जगदीश, भजन सिंह और मंगतराम का कहना है कि मार्च माह में कई सालों बाद बर्फबारी हो रही है। इससे घाटी में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। घाटी के बुजुर्गों संत राम, शेर सिंह और प्रीतम ने बताया कि दशकों पहले मार्च के अंत तक भारी बर्फ पड़ती थी। लेकिन, बीच में मार्च माह में बर्फ पड़ना बंद हो गई थी। इस बार मार्च में बर्फबारी ने पुरानी यादें दिला दी हैं। किसानों ने कहा कि आजकल आलू के खेत किसान बनाने लग जाते थे। लेकिन, इस बार बर्फबारी के कारण खेत बनाने का काम शुरू नहीं हो पाया है। वीरवार को मुल्थान तहसील के राजगुंधा, कोली रोलिंग, कोठीकोढ़, भुजलिंग, पोलिंग, ज्धार, रोलिंग में दो सेंटी मीटर से 6 सेंटी मीटर तक ताजा हिमपात हुआ है।


Report:-Aman Chaudhary
©:AU
Himachal Crime News
HP Bureau


Home 


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत