श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 15 घायल


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो (जतिन)  ऊना || ऊना के हरोली उपमंडल के पोलियां में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में पिकअप में सवार करीब 15 श्रद्धालु घायल हुए है. घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है. इनमें से दो श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य श्रद्धालुओं को हल्की चोटें आई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
              

जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम एक पिकअप गाड़ी में सवार होकर लोगों का एक जत्था पंजाब के जैजो जा रहा था. इसी बीच हरोली के पोलियां बीत के पास गाड़ी तीखे मोड पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे में करीब 15 लोग बुरी तरह से घायल हो गए. लोगों की चीखो पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हरोली ले जाया गया. जहां घायलों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है.
Report:-Jatin
©:HPK
Himachal Crime News
National Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए