शिमला में दस साल की बच्ची से दुराचार


हिमाचल क्राइम न्यूज़

ब्यूरो,(रांटा) शिमला || प्रदेश की राजधानी  जिला  के ठियोग क्षेत्र में 10 साल की नाबालिग के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी नेपाली मूल का है और मजदूरी करता है। उसने दस साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया और बेसुध छोड़ मौके से फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर हरकत में आई ठियोग पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला ठियोग के छैला इलाके का है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक 30 वर्षीय आरोपी दीपक बुड्डा छैला में ढारे में रहता है। पास में ही बने एक अन्य ढारे में रहने वाली दस वर्षीय बच्ची को वह शनिवार को बहला-फुसला कर अकेले में ले गया और दुराचार किया। पीड़िता भी नेपाली मूल की है। इस घिनौनी हरकत का पता चलते ही परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और ठियोग थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई। आज आरोपी को छैला से गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी कुलबिंद्र ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आईपीसी की धाराओं 376, 506 व पोक्सो एक्ट की धारा चार के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफतार कर लिया गया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
Report:-AMAN
©:AU
Himachal Crime News
Punjab Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए