लोकसभा चुनाव में दलीप कायथ होंगे मंडी से माकपा उम्मीदवार

फाइल फोटो 


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो  शिमला ||

लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। रामपुर बुशहर से संबंधित अधिवक्ता दलीप कायथ को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है। दलीप कायथ वर्तमान में जिला परिषद शिमला में झाकड़ी वार्ड से सदस्य हैं। 


 https://customerservice.pnbhousing.com/LEMS_LP/homeloanenquiry?refresh&se=DBM&cp=MudraDBM&ag=DBMMUDRAHL

माकपा के राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद ने बताया कि मंडी से दलीप कायथ पार्टी प्रत्याशी बनाए गए हैं। पार्टी प्रदेश में सिर्फ एक लोकसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ेगी। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में सीपीआई को समर्थन दिया जाएगा।

हालांकि, सीपीआई ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। उन्होंने बताया कि शिमला और कांगड़ा-चंबा संसदीय सीट में भाजपा के खिलाफ काम किया जाएगा। दोनों सीटों पर माकपा किसे समर्थन देगी, जल्द इसकी घोषणा की जाएगी।

डॉ. ओंकार शाद ने बताया कि दलीप कायथ हिमाचल हाईकोर्ट में बतौर अधिवक्ता प्रेक्टिस कर रहे हैं। पार्टी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दलीप कायथ के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का कार्यकाल विफलता भरा रहा है। किसानों, बागवानों, मजदूरों और युवाओं की मोदी सरकार ने अनदेखी की है। इन सभी मुद्दों को लेकर. पार्टी जनता के बीच जाएगी।


Report:-HCN Correspondent
©:-AU,PTI
Himachal Crime News
HP Bureau


Home

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

शिमला:एक दिन में आए 18 कोविड संक्रमितों के मामले, मुख्य सचिव से डीसी ने लॉकडाउन पर किया मंथन

Bondi Beach Shooting: सिडनी गोलीकांड में मृतको की संख्या बढ़कर हुई 16, मरने वालों में 12 साल का बच्चा भी शामिल