नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर तेल के टैंकर में लगी भीषण आग


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो  कांगड़ा || नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर सैणीमाजरा में बिजली के खंभे से टकराए तेल टैंकर में भीषण आग लगने से टैंकर चालक और क्लीनर जिंदा जल गए। मंगलवार रात 11:50 बजे तेल से भरा यह टैंकर (एचआर47डी-4207) भठिंडा से नालागढ़ के खेड़ा स्थित एचपी ऑयल डिपो आ रहा था।इसी बीच टैंकर का टायर फटा और बेकाबू टैंकर बिजली के खंभे से जा टकराया। हादसे में वाहन भी पूरी तरह जल गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।



दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा ली गई, लेकिन चालक चालक गुरनाम सिंह (40) निवासी संगरूर (पंजाब) और क्लीनर उमेश कुमार (35) निवासी यूपी को नहीं बचाया जा सका।


अग्निशमन केंद्र नालागढ़ के कार्यवाहक अधिकारी लीडिंग फायरमैन कर्मचंद ने बताया कि टायर फटने से टैंकर बिजली के खंभे से टकराया और लुढ़क गया। शॉर्ट सर्किट के कारण तेल ने आग पकड़ ली। इस हादसे में चालक और क्लीनर की जलकर मौत हो गई है। 

Report:- HCN Correspondent
©:-AU
Himachal Crime News
National Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

Delhi: चैतन्यानंद के जानकार ने एक छात्रा के पिता को धमकाया, 17 छात्राओं का यौन शोषण का मामला

शिमला:एक दिन में आए 18 कोविड संक्रमितों के मामले, मुख्य सचिव से डीसी ने लॉकडाउन पर किया मंथन

Bondi Beach Shooting: सिडनी गोलीकांड में मृतको की संख्या बढ़कर हुई 16, मरने वालों में 12 साल का बच्चा भी शामिल