सत्ता का नशा:CM जयराम से मिलें ऊर्जामंत्री, कहा बेटा कर रहा कांग्रेस ज्वाइन


हिमाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा
ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो (अजय) शिमला || प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच राजनीतिक माहौल गरमा गया है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की। अनिल शर्मा ने सीएम को बताया कि उनके बेटा आश्रय शर्मा कांग्रेस का दामन थाम रहा है।
                
उसे कांग्रेस हाईकमान ने मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने का टिकट भी ऑफर किया है। अनिल शर्मा ने कहा कि वे धर्म संकट में हैं। उन्होंने कहा कि वे बेटे के लिए चुनाव प्रचार नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्रकारों के साथ बातचीत में मंडी के लारजी रेस्ट हाउस में इस बात का खुलासा किया है।

आश्रय शर्मा
फाइल फोटो अनिल शर्मा

गौर हो कि अनिल शर्मा ने बीते वर्ष ही हिमाचल विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा का दामन थामा था। वे मंडी से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े और जीते भी। हिमाचल कैबिनेट में उन्हें ऊर्जा मंत्री का पद दिया गया है। वहीं दिल्ली में आज कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक है।

देर शाम तक हिमाचल के लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों की सूची जारी हो सकती है। आश्रय शर्मा पहले भी कह चुके हैं वे दादा पंडित सुखराम का सपना पूरा करना चाहते हैं। सूचना यह भी मिली है कि सुखराम परिवार आज दिल्ली के लिए रवाना हो गया है।

Report:-Ajay
©:AU
Himachal Crime News
H.P Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से