पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा: सूत्र

फाइल फोटो

हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो  दिल्ली ||दिल्‍ली पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है। दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने जैश के आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी का नाम सज्‍जाद है और वह जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा का रहने वाला है। सज्‍जाद को कल रात दिल्‍ली के लाजपत राय मार्केट के निकट से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक सज्‍जाद जैश ए मोहम्‍मद का एरिया कमांडर है। 
तस्वीर पर क्लिक करें👆

सूत्रों के मुताबिक सज्‍जाद के तार पुलवामा हमले के मास्‍टरमाइंड से जुड़े हो सकते हैं। सज्‍जाद को पुलवामा अटैक के मास्‍टरमाइंड मुदस्‍सिर का करीबी बताया जा रहा है। मुदस्सिर को इसी महीने सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। पुलवामा अटैक से पहले सज्‍जाद दिल्‍ली आया था। मुदस्सिर ने सज्‍जाद को दिल्‍ली में स्‍लीपर सेल स्‍थापित करने की जिम्‍मेदारी दी थी। फिलहाल पुलिस सज्‍जाद से पूछताछ कर रही है।

Report:-HCN Correspondent
©:AU
Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए