मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार युवकों से चिट्टा पकड़ा


हिमाचल क्राइम न्यूज़ || ब्यूरो  ऊना || जिला मुख्यालय के रामपुर में एक युवक का मोबाइल छीनकर फरार हुए बाइक सवार युवकों से चिट्टा बरामद हुआ है। आरोपियों की पहचान राजीव कुमार और मोहित कुमार निवासी नंगल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने युवकों की बाइक भी कब्जे ले ली है।


जानकारी के मुताबिक डंगोली में एक आईटीआई प्रशिक्षु बस से उतरा, तो इतने में बंगाणा की ओर से दो बाइक सवार आए और फोन करने के लिए मोबाइल मांगा। जैसे ही प्रशिक्षु ने मोबाइल दिया, युवक बाइक को भगाकर ऊना की ओर फरार हो गए। प्रशिक्षु अपने साथियों संग युवकों का पीछा करते हुए रामपुर पहुंच गया, जहां पर फरार युवकों को काबू कर लिया। प्रशिक्षु ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तलाशी ली तो दोनों के पास से करीब 1.75 चिट्टा बरामद हुआ। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Report:-HCN Correspondent
©:AU
Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए