शिमला के नामी होटल मालिक से 33 लाख की ऑनलाइन ठगी

फाइल फोटो

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 
||ब्यूरो  शिमला
 || राजधानी के एक नामी होटल के मालिक को शातिरों ने लाखों रुपये का चूना लगा दिया। इससे पहले कि होटल मालिक को इस ठगी का पता चलता, उसके चार अलग-अलग बैंक खातों से 33 लाख गायब हो चुके थे। 

 https://customerservice.pnbhousing.com/LEMS_LP/homeloanenquiry?refresh&se=DBM&cp=MudraDBM&ag=DBMMUDRAHL


  सदर पुलिस ने होटल मालिक गोपाल अग्रवाल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में होटल मालिक गोपाल अग्रवाल का कहना है कि मंगलवार को वह गुड़गांव गए थे।

इसी दौरान अचानक उनके बीएसएनएल मोबाइल नंबर पर चार बार बैंक की ओर से ओटीपी मैसेज आया। होटल मालिक हैरान थे कि बिना नेट बैंकिंग इस्तेमाल किए आखिर ऐसे मैसेज क्यों आ रहे हैं?

खाते से निकासी का पता करने के लिए होटल मालिक ने तुरंत शिमला में अपने बेटे को फोन लगाया। पता किया कि आखिर कौन उनके खाते से पैसे निकाल रहा है? बेटे ने बताया कि घर से किसी ने पैसा नहीं निकाला है, न ही कोई बैंक गया है। इसी बीच होटल मालिक का मोबाइल नंबर भी बंद हो गया।

  शुक्रवार सुबह होटल मालिक जैसे ही शिमला पहुंचे तो सबसे पहले बैंक जाकर खाते चेक किए। पता चला कि चार अलग अलग खातों से लाखों रुपये गायब है। होटल मालिक के अनुसार उनके, उनकी पत्नी, बेटे की पत्नी और होटल के नाम से खोले खातों से कुल 33 लाख रुपये गायब है।


शातिरों ने चंद हजार रुपये ही खाते में छोड़े हैं। इसके बाद होटल मालिक ने तुरंत सदर थाने में शिकायत दे दी। शिकायत मिलते ही सदर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बीएसएनएल कंपनी से संपर्क साधा और साक्ष्य जुटाए।

प्रारंभिक जांच के अनुसार किसी ने होट लमालिक का डूप्लीकेट मोबाइल नंबर सोलन से जारी करवा लिया है। शातिरों ने इस मोबाइल नंबर के जरिये होटल मालिक के खातों से पैसों की निकासी कर दी।

नेट बैंकिंग के जरिए जो लेन देन किया, उसका ओटीपी मैसेज खाते से जुड़े इस डूप्लीकेट मोबाइल नंबर पर आता रहा और शातिरों ने 33 लाख रुपये उड़ा दिए। होटल के खाते से 14 लाख जबकि परिवार के सदस्यों के नाम खोले तीन खातों से 19 लाख उड़ाए गए।

होटल मालिक के अनुसार यह चारों खाते इसी मोबाइल नंबर से जुड़े थे। जांच में पता चला है कि आरोपियों ने होटलमालिक के खातों से निकाले 33 लाख रुपये निकालने के बाद बारी बारी चार दूसरे बैंकों में शिफ्ट कर दिए।

ये पैसा दो लोगों के खातों में शिफ्ट किया गया है। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला का कहना है कि होटलमालिक से ठगी का मामला सामने आया है जिसकी जांच शुरू कर दी है।



Report:-Ajay
©:AU
Himachal Crime News
HP Bureau


Home 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत