तंदूर से लगी आग में झुलसे दो बच्चे


हिमाचल क्राइम न्यूज़ ||  ब्यूरो  कुल्लू ||
उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत नोहांडा के गांव टलिंगा में बुधवार सुबह अचानक तंदूर से भड़की आग की चपेट में दो बच्चे आ गए। इसके साथ ही मकान का एक हिस्सा भी जल गया। हालांकि ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। अन्यथा बड़ा हादसा पेश आ सकता था।
 https://customerservice.pnbhousing.com/LEMS_LP/homeloanenquiry?refresh&se=DBM&cp=MudraDBM&ag=DBMMUDRAHL

जानकारी के मुताबिक नोहांडा पंचायत के गांव टलिंगा में घनश्याम सिंह पुत्र अमर चंद बुधवार सुबह परिवार के साथ खेतों में काम करने गया हुआ था। घर पर उसका डेढ़ साल का बेटा हरीश और साढ़े चार साल की बेटी डिंपल थे।
   ठंड के चलते घर में तंदूर भी जला था। अचानक बच्चों के माता-पिता ने घर के एक हिस्से से धुआं उठता देखा। इसके बाद वह ग्रामीणों के साथ घर की ओर दौड़े। कड़ी मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाया व बच्चों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों बच्चे आग में झुलस गए थे। रिहायशी मकान का एक हिस्सा भी पूरी तरह आग में जल गया। बच्चों को उपचार के लिए बंजार अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, इस संबंध में एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज की ओर से फौरी राहत के रूप में दोनों बच्चों के परिजनों को पांच-पांच हजार रुपये दिए। एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज ने कहा कि मौके का जायजा लेने के लिए राजस्व विभाग की टीम को भेज दिया गया है। उधर, बंजार थाना प्रभारी एएसआई चमन ठाकुर ने कहा कि जांच में आग लगने का कारण घर पर रखा तंदूर माना जा रहा है। इससे दो बच्चे भी झुलस गए हैं। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।



Report:-Pooja
©:AU
Himachal Crime News
HP Bureau



Home 

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए