Sirmour:भाई ने अपनी ही बहन को दराट से हमला कर किया लहूलुहान

हिमाचल.क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
सिरमौर। क्राइम रिर्पोट

उपमंडल शिलाई में एक भाई ने अपनी ही बहन को दराट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। हमले से युवती के सिर, हाथ और पांव में चोटें आई हैं। शिलाई पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार देर शाम की है। शिलाई की बालीकोटी पंचायत के नेरा गांव में एक भाई ने अपनी ही बहन को धारदार हथियार से लहूलुहान कर दिया। इसकी शिकायत घायल युवती के भाई पंकज ने शिलाई पुलिस थाना में दर्ज करवाई।

पुलिस थाना शिलाई में शिकायत दर्ज कारवाई कि शनिवार शाम को इसे अपने घर से अपनी बहन पुनम के चिल्लाने की आवाजें आई। जिस पर इस ने घर पहुंच कर देखा, तो इसके बड़े भाई अनिल ने हाथ में दराट पकड़ा हुआ था। वहां पर खड़ी इसकी बहन के सिर, हाथ व पांव से खून बह रहा था। जो पूरी तरह से लहुलूहान हो चुकी थी। इसकी बहन पूनम ने उसे बताया कि इसके भाई अनिल ने इस पर दराट से वार कर चोटें पहुचाई हैं। जिस पर अनिल के विरुद्ध पुलिस थाना शिलाई में मामला दर्ज कर मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए