लॉकडाउन के बीच फंसे किसान स्पेशल बसों से एक से दूसरे जिले पार कर पहुंचाएगी एचआरटीसी घर

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
कांगड़ा। तरुण वर्मा

कोरोना के लॉकडाउन के बीच हिमाचल में फंसे किसान स्पेशल बसों से एक से दूसरे जिलों की सीमाएं पार कर घर पहुंचने लगे हैं। शुक्रवार को बड़ा भंगाल के 25 किसानों को एचआरटीसी की दो विशेष बसों से कांगड़ा के बीड़ से चंबा के नयाग्रां पहुंचाया। यहां से दो दिन पैदल चलकर ये किसान बड़ा भंगाल पहुंचेंगे। वहीं, शिमला जिले में भी फंसे जम्मू-कश्मीर के 100 से ज्यादा कामगारों को रमजान के लिए शुक्रवार को एचआरटीसी बसों से भेजा गया।

उधर, शनिवार को कुल्लू में फंसे लाहौल के लोगों, सोलन में क्वारंटीन और फंसे लोगों को जम्मू एचआरटीसी बसों से पहुंचाया जाएगा। बड़ा भंगाल के बीड़ में करीब 600 लोग हैं, जिनमें से 46 लोगों को फसल कटाई और बिजाई के लिए बड़ा भंगाल भेजने का निर्णय लिया है। अभी 25 किसान भेजे गए हैं। एसडीएम छवि ने इसकी पुष्टि की है। सर्दियां खत्म होते ही हर साल बीड़ से ये लोग बड़ाग्रां से होकर 80 किमी पैदल चलकर बड़ा भंगाल पहुंचते हैं और फिर सितंबर में बीड़ लौट आते हैं। 


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए