Una:जनता कर्फ्यू के दौरान आया था घर युवक

हिमाचलक्राइमन्यूज़ ब्यूरो
ऊना। जतिन कुमार

 जिले के एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्र में दहशत है। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति 23 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन मोहाली से पत्नी और बेटे के साथ अपने गांव आया था। इसके बाद दो अप्रैल को उसने अपने गांव आने की सूचना स्थानीय पुलिस स्टेशन में दी थी। इसके बाद से वह क्वारंटीन में था।  मोहाली के सेक्टर 6 निवासी व्यक्ति मूल रूप से उपमंडल अंब की राजपुर जसवां पंचायत के जम्मण कुआली का रहने वाला है। यहां उसके दो भाइयों के परिवार रहते हैं।


इससे पहले वह 13 मार्च को चाची की मौत पर घर आया था और फिर मोहाली लौट गया। कोरोना पॉजिटिव आईटीआई से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य है। बताया जा रहा है कि वह 28 फरवरी को ही सेवानिवृत्त हुए हैं। जम्मण कुआली के इस कोविड 19 पॉजिटिव केस के साथ ही उपमंडल अंब में कुठेड़ा खैरला के 11 मामलों के साथ क्षेत्र में यह संख्या बारह हो गई है। क्षेत्र में मामला सामने आते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। पॉजिटिव व्यक्ति को आईसोलेट करने के लिए ले जाया जा रहा है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए