Chamba: महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, गाड़ी से कर रहे थे तस्करी

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
चंबा। संवाद सूत्र

बालू बाजार के समीप राज्य मादक निवारण इकाई कांगड़ा की टीम ने तीन लोगों को चरस सहित धर दबोचा है। गाड़ी की तलाशी के दौरान पुलिस ने 910 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में संलिप्त यासीन पुत्र हसन दीन गांव शिमरा डाकघर टिकरीगढ़, मोहम्मद हुसैन पुत्र रूसला निवासी गनेड़ व निकु पत्नी हसनदीन गांव दरकुंडा डाकघर टिकरीगढ़ के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 25,29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगामी जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य मादक निवारण इकाई कांगड़ा की टीम एएसआई करतार सिंह की अगुवाई में शहर के समीप स्थित बालू बाजार में गश्त पर थी। इसी दौरान एक गाड़ी तीसा से चंबा की तरफ आई। कर्फ्यू के चलते गाड़ी को रोका गया। गाड़ी में तीन लोग सवार थे। पुलिस ने गाड़ी में बैठे लोगों से पूछताछ की। जिसमें पुलिस को कुछ संदेह हुआ। इसके बाद टीम ने गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी के भीतर से 910 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू की। गौरतलब है कि कोविड-19 के चलते जिला में लॉकडाउन घोषित किया गया है। बावजूद इसके जिला में चरस तस्करी हो रही है। पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

एसपी चंबा डॉ मोनिका ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बालू बाजार में एक गाड़ी के भीतर से चरस बरामद की गई है। कहा कि पुलिस आगामी जांच कर रही है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत