चंबा:1अप्रैल को लापता हुए एक व्यक्ति का शव सीयूल नदी में तैरता मिला

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
चंबा। विजय ठाकुर

पुलिस थाना किहार के तहत लापता हुए एक व्यक्ति का शव सीयूल नदी में तैरता मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे
में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी हैं। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कुछ लोगों ने शाला गांव के समीप सीयूल नदी में एक शव तैरता हुआ देखा। घटना की सूचना मिलने के बाद सलूणी पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा तथा ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला गया। शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका था। 

छानबीन के बाद मृतक की शिनाख्त भांदल क्षेत्र के
पृथी पुत्र सोभिया राम के रूप में हुई। उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। बताते चलें कि मृतक विगत पहली अप्रैल को लापता हो गया था जिसकी शिकायत इस व्यक्ति के भाई ने 3 अप्रैल को पुलिस थाना किहार में
दर्ज करवा रखी थी। किहार पुलिस उक्त व्यक्ति की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। SDPO सलूणी राम करण ने मामले कि पुष्टी की है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए