Una: डीसी ने दिए कर्फ्यू में ढील के आदेश

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
ऊना। जतिन कुमार 

जिलाधीश संदीप कुमार ने पूरे जिले में कर्फ्यू में ढील के आदेश दे दिए हैं। यह ढील सुबह सात से 10 बजे तक रामनगर, अमलैहड़, कुठेड़ा खैरला, नकड़ोह व कैलाश नगर पंचायतों में भी दी जाएगी। इस दौरान दोपहिया और चार-पहिया वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ढील आगामी आदेश तक जारी रहेगी। गौरतलब है कि नकड़ोह में कोरोना के तीन पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद साथ लगती इन पंचायतों में कर्फ्यू में ढील रोक दी गई थी। स्थिति संभलने के बाद अब उपायुक्त ने पूरे जिले में तय समयानुसार ढील के आदेश दिए हैं।
ढील मिलते ही खरीददारी को उमड़ पड़े लोग
वहीं, शनिवार सुबह कर्फ्यू में ढील मिलते ही लोग खरीदारी के लिए उमड़ पड़े। आलम यह रहा कि जरूरी सामान की दुकानों विशेषकर दवाई, सब्जी एवं किराना की दुकानों पर ग्राहक उमड़ पड़े। वहीं, जरूरी सामान की खरीदारी करते वक्त लोगों ने सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखा। ऐसा ही हाल एटीएम कक्षों और बैंकों के बाहर देखने को मिला। हालांकि, बाजार में पुलिस तैनात है, लेकिन पुलिस का ज्यादातर समय दोपहिया वाहन और कार आदि को बाजार में घुसने से रोकने में जाया हो रहा है।

क्षेत्र में पढ़े-लिखे लोगों की संख्या अधिक होने के बावजूद लोग कोरोना वायरस के खतरे को हल्के में ले रहे हैं। जब भी एटीएम, बैंक के अलावा दवाई, सब्जी या किराना की दुकान पर पहुंचते हैं, तो जल्दबाजी में झुंड लगा कर खड़े हो जाते हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजदेव राणा, कैप्टन श्रीराम, कर्नल मोहिंद्र सिंह, डीडीएम के चेयरमैन नरेंद्र शर्मा ने जनता से आह्वान किया कि जब भी बाजार आएं तो मास्क अवश्य लगाएं। साथ ही खरीदारी के वक्त दूरी बनाए रखें। इसके अतिरिक्त कर्फ्यू के नियमों का पालन करें।






Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए