Lockdown part-2: अब नहीं मिलेगी 20 अप्रैल के बाद कर्फ्यू में छूट

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन पार्ट-2 की घोषणा और 20 अप्रैल से राहत की उम्मीद में बैठे लोगों को अभी एक से दूसरे जिले में जाने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर लॉकडाउन एग्जिट प्लान तैयार कर रही टास्क फोर्स ने भी तीन मई तक इसमें छूट न देने की सिफारिश की है। प्रदेश के अंदर भी बिना पूरी सरकारी कवायद के न आने देने को कहा है।

शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश सचिवालय में होने वाली कैबिनेट बैठक में इन सिफारिशों पर अंतिम फैसला होगा शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स और विभिन्न विभागों के सचिवों के बीच बैठक हुई। बैठक में निर्णय हुआ कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर ही अंतर जिला परिवहन पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

सूत्रों का कहना है कि बैठक के दौरान कुछ सचिवों ने ऐसे मुद्दे उठाया, जिन पर गाइडलाइंस में स्पष्टता नहीं थी। ऐसे में इन सिफारिशों और सुझावों को टास्कफोर्स अब मंत्रिमंडल के सामने रखेगी। कैबिनेट में 21 अप्रैल से संभावित राहत को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग भी जानकारी देगा। वित्त विभाग भी प्रदेश को निकट भविष्य में वित्तीय संकट से निकालने के लिए किए जाने वाले उपाय सामने रखेगा। कुछ विभागों के जरूरी एजेंडों पर भी फैसला होगा।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए