कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति ने महिला डॉक्टर पर थूकने के बाद अपने आप को किया कमरे में बंद, हुआ मामला दर्ज

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो 
हमीरपुर। नेटवर्क

कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से जंग जीतने में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और पुलिसकर्मी जान जोखिम में डालकर जुटे हैं. ऐसे में एक व्यक्ति ने महिला डॉक्टर पर ही थूक दिया. डॉक्टर ने खुद को और टीम को किसी तरह से बचाया, लेकिन आरोपी व्यक्ति की वजह से कई लोगों की जान संकट में पड़ सकती थी. आरोपी उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है. स्क्रीनिंग टीम को डॉ. नेहा लीड कर रही थीं. वह नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर 11 बड़ू में स्क्रीनिंग कर रही थीं.



दरअसल, आरोपी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर सैंपल लेने का प्रयास किया जा रहा था. वह व्यक्ति बुखार और जुकाम से पीड़ित था और उसने शराब पी रखी थी. स्क्रीनिंग टीम उसका सैंपल लेने की कोशिश कर रही थी, तभी उसने डॉक्टर पर थूक दिया. स्क्रीनिंग टीम ने किसी तरह से खुद को बचाया.

आरोपी में कोरोना संक्रमण के लक्षण
महिला डॉक्टर ने तुरंत इस बारे में अपने साथियों को सूचित किया. इस पर डॉ. सत्येंद्र सिंह डोगरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई. आरोपी व्यक्ति ने इस घटना के तत्काल बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया था. डॉक्टर डोगरा कहते हैं कि इस व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं. इसी के चलते उसका सैंपल लिया जाना जरूरी था. स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके से लौट गई है अब अतिरिक्त पुलिस बल यहां पर भेजा जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द इस व्यक्ति के सैंपल लिए जा सकें.

आशा वर्कर को गाली देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज
उपायुक्त (हमीरपुर) हरिकेश मीणा ने पुलिस के पास शिकायत आने की बात कही है. पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर इस मामले की शिकायत की जांच में जुटे हैं. इस मामले पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि इससे पहले भी सुजानपुर क्षेत्र में आशा वर्कर वीना देवी के साथ गाली गलौज करने का मामला सुजानपुर पुलिस थाना में दर्ज किया जा चुका है.

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए