तबलीगी और उनके परिवार की तालाश समय 845 Quarantine में

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो 
शिमला। न्यूज डेस्क

राज्य  में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद हिमाचल पुलिस द्वारा तब्लीगियों और उनके प्रथम संपर्क में आए लोगों की तलाश में चल रहे अभियान के तहत अब तक 845 लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है। पिछले चौबीस घंटे में ही पुलिस ने पांच तब्लीगी और उनके प्रथम संपर्क में आए 80 लोगों को क्वारंटीन किया है। 

इसके अलावा नौ मामले दर्ज किए हैं, जिनमें आठ लोगों को नामजद किया गया है। डीजीपी सीताराम मरडी ने कहा कि ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि लोग होम क्वारंटीन की अवहेलना कर रहे हैं। चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोग अब अगर होम क्वारंटीन की अवहेलना करेंगे तो संस्थागत (इंस्टीट्यूशनल) क्वारंटीन में भेज दिया जाएगा, जहां उन्हें घर जैसी सहूलियत नहीं मिलेगी।

डीजीपी ने लोगों से अपील की कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सही हो रहे हैं और घर लौट रहे हैं, उनके साथ सामाजिक भेदभाव न किया जाए बल्कि उन्हें घर का सदस्य मानें और बीमारी से रिकवर होने के बाद सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। डीजीपी ने बताया कि रविवार तक बद्दी में जमात से जुड़े कुल 291 लोगों को क्वारंटीन किया गया है जबकि चंबा में 207, हमीरपुर में 14, कांगड़ा में 80, मंडी में 24, शिमला में 27, सिरमौर में 58 और ऊना में 139 तब्लीगी व उनके करीबी क्वारंटीन किए गए हैं।





Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से