मंडी: एक अफवाह से आए लोग सड़कों में, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
मंडी। अमित शर्मा

विश्वभर में फैली कोरोना महामारी के चलते हिमाचल प्रदेश में जारी कर्फ्यू ढील देने की अफवाह के बीच सोमवार को सुंदरनगर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हालात बेकाबू दिखे। कर्फ्यू में ढीलकी अफवाह सुनते ही लोग वाहन लेकर सड़कों पर आ पहुँचे और आम दिनों की तरह खरीदारी करते हुए नजर आए। 

इस कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की सरेआम अवेहलना की गई। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सुंदरनगर थाना और ट्रैफिक पुलिस द्वारा ललित चौक,रेस्ट हाउस चौक, सिनेमा चौक और पुराना बस स्टैंड पर सख्त नाकाबंदी कर लगभग 2 घंटों की मशक्कत के बाद हालात में सुधार आया। इस दौरान पुलिस द्वारा सभी वाहन चालकों की कड़ाई से पूछताछ और घर से बाहर निकलने की वजह पूछ कर चालान भी काटे गए।

पुलिस द्वारा एमवी एक्ट की अवेहलना करने पर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई और बेवजह बाहर घूम रहे लोगों के वाहनों को बाजारों से पीछे ही पार्क कर पैदल भेजा गया। उधर डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने कहा कि जिला मंडी में 3 मई तक पहले की ही भांति लॉकडाउन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा आज सोमवार को शहर में वाहनों की बढ़ी हुई तादाद पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के अंतर्गत कई वाहन चालकों के चालान भी काटे गए हैं।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से