हमीरपुर: जिला के सभी मस्जिद में लगा ताला

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो 
हमीरपुर। संवाद सूत्र

कोविड-19 महामारी की बीमारी को दूर भगाने के लिए मस्जिदों में ताला लगाने की एडवाइजरी का हमीरपुर में पालन किया जा रहा है। इसके चलते जिला की सभी मस्जिदों में तालाबंदी की गई है और लोग अपने घरों में रहकर ही नमाज अदा कर रहे हैं। कर्फ्यू के चलते हमीरपुर जिला में भी पुलिस ने निर्देश जारी किए हैं कि जिला की सभी 14 मस्जिदों में नमाज अदा नहीं की जाएगी। हमीरपुर जिला की शस्त्र, बुरनाड, ताल, बन्न, सुजानपुर, नादौन और जाहू में मस्जिदों में तालाबंदी की गई है और यहां सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाने में लोग अपने सहयोग दे रहे हैं। 

बुरनाड गांव के जीदीन ने बताया कि कोरोना बीमारी के वायरस के लगाए गए कर्फ्यू के दौरान नियमों का पालन कर रहे हैं। घरों में ही रहकर दिन बिता रहे हैं। उन्होंने सरकार के मजिस्दों में ताला लगाने के फैसले का स्वागत किया है और कहा कि जिस दिन से सरकार ने आदेश जारी किए थे, उसी दिन से गांव की मस्जिद में ताला लगाया गया है। 


नेकदीन ने भी सरकार के फैसले का स्वागत किया है और कहा कि सोशल डिस्टेसिंग के लिए मस्जिदों को बंद किया गया है और अपने घरों में रहकर की नियमों का पालन कर रहे है। एक अन्य ग्रामीण रहीम ने बताया कि सरकार के आदेशों के बाद मस्जिद में ताला लगाया गया है और अपने अपने घरों में रहकर कोरोना बीमारी से बचने के लिए पालना कर रहे हैं। 

एसपी हमीरपुर अर्जित सेन ने कहा कि जिला की 14 मस्जिदों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में कर्फ्यू के चलते मंदिरों और मस्जिदों को पूर्णतया बंद किया गया है। उन्होंने बताया कि मुस्लिम समुदाय के लोगों को हिदायत दी गई है कि घरों में नमाज पढ़ें, ताकि कोरोना बीमारी को दूर भगाया जा सके।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से