Covid-19:नालागढ़ पहुंचे कोटा से आए विद्यार्थी

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
बीबीएन। संवाद सूत्र

प्रदेश से दो दिन पहले राजस्थान के कोटा में फंसे बच्चों को लाने निकली एचआरटीसी की बसें रविवार सुबह हिमाचल प्रवेश द्वार परवाणू पहुंचीं। ऊना, कांगड़ा व हमीरपुर के विद्यार्थियों को भी वाया नालागढ़ लाया गया। तीन बसें नालागढ़ से ऊना पहुंची। सभी छात्र ऊना के एक होटल में रुकेंगे। बसें यहां परवाणू में करीब सात बजे पहुंच, इनमें कुल 37 लोग सवार थे।
परवाणू में पहुंचाए 37 लोगों के अलावा 102 लोग स्वारघाट ओर ऊना भी रवाना किए गए हैं। इनमें 55 लोग ऊना और 47 लोग बिलासपुर के स्वारघाट बॉर्डर को भेजे गए। इस तरह कुल 139 लोग कोटा से हिमाचल पहुंचे हैं।
छात्रों और छात्राओं को अलग अलग होटलों में ठहराया गया है। होेटल के बाहर ही सभी विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग शुरू की गई। नाश्ता करवाने के बाद सभी विद्यार्थियों के कोरोेना जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे। ऊना में तीन बसों के माध्यम से 55 विद्यार्थी पहुंचे हैं, इनमें कांगड़ा, हमीरपुर व मंडी के विद्यार्थी भी शामिल हैं।
कोटा से परवाणू पहुंचे लोगों में 18 लड़कियां महिलाओं सहित ओर 19 लड़के शामिल हैं। 15 लड़कियां औैर तीन उनकी माताएं यहां सुरक्षित पहुंची। आज सुबह उन्हें यहां परवाणू के शिवालिक होटल में ठहराया गया है। इन्हें यहीं प्रशासन द्वारा नाश्ता का प्रबंध किया गया है। इसके साथ ही डॉक्टर और जिला प्रशासन की टीम इनके स्वास्थ्य की जांच में जुट गई है।
यहां सभी लोगों की पूरी स्क्रीनिंग की जाएगी और उनके बाद ही आगे जाने की अनुमति प्रदान की जाएगी। एडीसी सोलन विवेक चंदेल ने कहा करीब पौने सात बजे कोटा से परवाणू बसें पहुंच गई हैं। इनमें परवाणू पहुंचे लोगों की कुल संख्या 37 है।
हिमाचल भवन चंडीगढ़ से पहुंचे 20 बच्चे
हिमाचल भवन चंडीगढ़ से 20 बच्चे सोलन पहुंचे हैं। इनमें सोलन के तीन, सिरमौर के छह, शिमला पांच, मंडी दो, कांगड़ा दो, कुल्लू एक, हमीरपुर जिला एक विद्यार्थी शामिल है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए