फेक न्यूज़ शेयर करना पड़ा महंगा, हुई दर्ज एफ आई आर

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
मंडी। संवाद सूत्र

सोशल मीडिया पर आज चीनी नागरिकों के पकड़े जाने की आठ साल पुरानी एक खबर वायरल करने के मामले में पुलिस ने सेवानिवृत सैन्य अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बुधवार को जब खबर को सोशल मीडिया में शेयर किया गया तो मंडी पुलिस ने इस सबंध में  जांच पड़ताल शुरू की। मामला सामने आने के बाद मंडी पुलिस ने इस फेक न्यूज को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके साथ ही पुलिस ने सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर सभी को अलर्ट कर दिया है कि यह खबर झूठी है और इसे शेयर न करें।

मंडी में सोशल मीडिया में कुछ चीनी नागरिकों के पकड़े जाने की खबर वायरल हो गई है। पुलिस के ध्यान में मामला आने पर जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि आठ साल पुरानी खबर को शेयर किया जा रहा है। पुलिस फेसबुक ने संबंधित व्यक्ति की प्रोफाइल की छानबीन कर फेक न्यूज फैलाने वाले पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसे लेकर फेसबुक प्रबंधन से भी जानकारी मांगी जा रही है। बताया जा रहा है कि यह फेसबुक प्रोफाइल एक सेवानिवृत सैन्य अधिकारी का है। ऐसे में एक्ससर्विस मैन के लिए पुरानी खबर शेयर करना अब आफत बन गया है। हालांकि, पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।

इसके साथ ही एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने सभी से अपील की है कि सोशल मीडिया में किसी भी प्रकार कोरोना महामारी से संबंधी फेक न्यूज न फैलाएं। फेक न्यूज सोशल मीडिया में अपलोड करना और फैलाना कानूनी जुर्म है। उन्होंनें कहा कि सभी फेक न्यूज शेयर करने से बचें।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant




  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए