बाहरी व्यापारी ने सेब कारोबारी से करोड़ों रुपये के सेब खरीदे, बिना पैसे दिए हुआ फरार

हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। शिखा टांटा 



शिमला की ढली सब्जी मंडी से सेब कारोबारी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. 2024 के सेब सीजन के दौरान एक बाहरी व्यापारी ने कारोबारी से करोड़ों रुपये के सेब खरीदे, लेकिन पूरा भुगतान किए बिना फरार हो गया. अब पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर ढली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस घटना के बाद से स्थानीय सेब कारोबारियों में चिंता और नाराजगी का माहौल है.


1.18 करोड़ रुपये के सेब खरीदे

ढली सब्जी मंडी में स्थित विकास फ्रूट कंपनी के मालिक विकास शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेब सीजन 2024 के दौरान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के गांव घुगुरमल निवासी पवन कुमार ने उनकी दुकान से सेब खरीदे थे. आरोपी उस समय न्यू शिमला में रह रहा था और खुद को भरोसेमंद व्यापारी बताकर कारोबार कर रहा था.


शिकायत के अनुसार आरोपी ने विकास फ्रूट कंपनी से कुल 1 करोड़ 18 लाख 25 हजार 310 रुपये के सेब खरीदे. शुरुआत में आरोपी ने आंशिक भुगतान कर सेब कारोबारी को विश्वास में लिया. कुल रकम में से 73 लाख 71 हजार 316 रुपये पंजाब नेशनल बैंक की संजौली शाखा, शिमला में स्थित खाते में जमा करवाए गए.


₹44 लाख लेकर व्यापारी हुआ फरार

विकास शर्मा ने बताया कि शुरुआती भुगतान के बाद आरोपी ने बाकी रकम देने में बहाने बनाने शुरू कर दिए. कुछ समय बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया और संपर्क पूरी तरह खत्म कर लिया. शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने जानबूझकर धोखाधड़ी की और 44 लाख 53 हजार 994 रुपये की शेष राशि का भुगतान नहीं किया. कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.


पुलिस ने दर्ज किया मामला

भुगतान न मिलने पर पीड़ित कारोबारी ने ढली थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी.

एसपी संजीव गांधी ने कहा, "ढली थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस लेनदेन से जुड़े बैंक दस्तावेजों और कारोबारी रिकॉर्ड की जांच कर रही है. साथ ही आरोपी की तलाश के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी."


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत