HRTC का कारनामा, चालक बोला आगे नही जाएगी बस, 5 KM पैदल चल रात को पहुंची स्कूली बच्ची घर

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

मंडी। पीयूष वशिष्ठ 



 एचआरटीसी बस चालक की मनमानी के खिलाफ एक बेटी ने आवाज उठाई और नतीजा यह हुआ कि अब चालक को सस्पेंड कर दिया गया है. चालक की मनमानी की वजह से छात्रा की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई और फिर उसे पैदल पांच किमी घर जाना पड़ा. मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट है.


दरअसल, सरकाघाट की स्कूली छात्रा ने इस मामले को लेकर एक वीडियो बनाया था और चालक और प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. छात्रा ने वीडियो में आरोप लगाया कि है कि चालक की मनमानी के कारण बस निर्धारित जगह तक नहीं गई और इस वजह से उसे जंगल वाले रास्तों से पैदल घर जाना पड़ा. छात्रा ने जैसे ही वीडियो शेयर किया तो फिर यह वायरल हो गया.


निजी स्कूल की छात्रा ने स्कूल ड्रेस में ही वीडियो बनाया और कहा कि सरकाघाट से शाम 5 बजे पंडोल रूट पर बस चली. हालांकि, चालक ने बगड़ागलू में यह कहकर बस रोक दी बस बड़ी है और इससे आगे नहीं जा सकती है. छात्रा कहती है कि आगे जाने वाले यात्रियों में दो-तीन स्कूली विद्यार्थी भी होते हैं और उन्हें लगभग 5 किलोमीटर पैदल चलकर रात करीब 8 बजे अपने घर झंझैल पहुंचना पड़ा. सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो बीते शनिवार शाम का है.


छात्रा ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि बस बड़ी थी तो क्या इससे पहले कभी इसी तरह की बसें इस रूट पर नहीं भेजी गई. साथ ही स्कूली छात्रा ने यह भी आरोप लगाया गया है कि सुबह स्कूल जाते समय भी इस रूट पर निर्धारित समय सारणी के अनुसार बस नहीं पहुंचती है. जिस कारण वे स्कूल पहुंचने में रोजाना लेट हो रहे हैं. जब वे इस समस्या को निगम प्रबंधन के समक्ष रखते हैं तो उन्हें समाधान की बजाय वहां बैठे अधिकारियों व कर्मचारियों से कुछ और ही सुनने को मिलता है. वीडियो वायरल होने के बाद निगम प्रबंधन हरकत में आ गया है और चालक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर आगामी जांच शुरू कर दी है.


क्या बोले आरएम सरकाघाट

आरएम सरकाघाट डिपो अनिल शर्मा का कहना है कि यदि सड़क खराब होने के कारण बस आगे नहीं जा सकती थी तो चालक को इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाना चाहिए था, जो नहीं किया गया है. निर्धारित रूट का निरीक्षण कराया जाएगा और यदि सड़क में खामियां पाई जाती हैं तो लोक निर्माण विभाग से दुरुस्त करवाया जाएगा. फिलहाल रूट पर बस सेवा को व्यवस्थित कर दिया गया हैस ताकि छात्राओं और अन्य यात्रियों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े.

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए