हिमाचल weather:चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद, शूटिंग को आए अभिनेता सुनील शेट्टी भी फंसे

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। न्यूज़ डेस्क



प्रदेश में मूसलाधार बारिश का दौर बदस्‍तूर जारी है. गुरुवार रात से प्रदेश के कई इलाकों में पानी बरस रहा है. शुक्रवार सुबह 6 बजे से ही लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने हिमाचल में अगले 4 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार सुबह से मंडी, शिमला सहित कई इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है. बारिश और भूस्खलन के चलते मंडी जिले में 7 मील के पास चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद है. सड़क को साफ करने की कोशिशें की जा रही हैं।


बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी तेलगू फिल्म की शूटिंग के लिए देर रात मनाली पहुंचे. वह गुरुवार सुबह चंडीगढ़ से मनाली के भुंतर हवाई अड्डे पर चार्टर प्लेन से आ रहे थे, लेकिन खराब मौसम के चलते ऐसा संभव नहीं हो सका. बाद में वह चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से मनाली के लिए निकले, लेकिन मंडी से कुल्लू के बीच फोरलेन निर्माण के चलते वह जाम में फंस गए. बाद में मनाली के घुड़दौड में स्थित होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है. वह 10 दिन तक यहीं रुकेंगे. तेलगू फिल्म की शूटिंग मनाली के सोलंगनाला, नग्गर और मनाली के आसपास की जाएगी।


थुनाग में भूस्खलन से मकान और गोशाला ढहे

गुरुवार को मंडी जिले में भारी बारिश हुई. भूस्खलन से थुनाग में एक गोशाला और निर्माणाधीन मकान ढह गया है. वहीं, जिले में गुरुवार सुबह सात मील के पास भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-3 करीब तीन घंटे बंद रहा. इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही.



कहां कितना पानी बरसा

गुरुवार को कांगड़ा में 11 और धर्मशाला में 6 मिलीमीटर बारिश हुई है. प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम मिलाजुला रहा. बुधवार रात को मंडी जिला के गोहर में 66, मंडी-कांगड़ा में 53, सुंदरनगर में 48, पंडोह में 39, धर्मशाला-नगरोटा सूरियां में 33, बैजनाथ में 24, शिमला में 19, करसोग-जोगिंद्रनगर में 18, नारकंडा में 15, अर्की में 11, पांवटा साहिब में 10 और कुफरी में 9 मिलीमीटर बारिश दर्ज गई है. गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.6, बिलासपुर में 33.0, हमीरपुर में 32.8, चंबा में 31.4, भुंतर में 31.2, सोलन में 31.0, कांगड़ा में 30.1, सुंदरनगर में 29.8, नाहन में 28.6, धर्मशाला में 28.2, केलांग में 26.8, शिमला-कल्पा में 24.1 और डलहौजी में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.



एक सप्ताह में सामान्य से 1 फीसदी ज्यादा बारिश

हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह के दौरान सामान्य से 1 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई है. 20 से 26 अगस्त तक प्रदेश में 51 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई. शिमला, मंडी, कुल्लू, बिलासपुर और सोलन जिला में सामान्य से अधिक बारिश हुई. हमीरपुर और किन्नौर में सामान्य तथा चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, ऊना और लाहौल-स्पीति जिला में सामान्य से कम बादल बरसे हैं. मानसून सीजन के तहत अभी भी प्रदेश में सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश हुई है. हिमाचल में सितंबर के अंत तक मॉनसून की विदाई होने के आसार हैं।






Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

हिमाचल में बढ़ गई सैलरी, चौकीदार से लेकर स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य अधिकारी तक की बल्ले-बल्ले

पुलिस कांस्टेबल के 1334 पदों कि भर्ती के लिए नोटिस जारी, 31 अक्टूबर तक आवेदन कि अंतिम तारीख

कोटखाई मामले:सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व IG जहूर जैदी को दी जमानत

भाजपा का ही कार्य करें ऊर्जा मंत्री के लिए ठीक है:CM

हरियाणा में आफत बनी बेमौसम बरसात: 39 हजार हेक्टेयर में फसलें प्रभावित, 23 हजार किसानों ने मुआवजे का किया दावा

दर्दनाक हादसा: सल्ली में कार के खाई में गिरने से 2 की मौत

आईजीएमसी में 950 बेड, लेकिन मरीज 1586

Punjab Budget 2022: पंजाब सरकार आज पेश करेगी बजट, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर रहेगा फोकस

हिमाचल में पटवारियों के 1156 पदों के लिए अब तक आए सवा दो लाख आवेदन