कांगड़ा: लाखों ₹ कि पाइप चोरी मामले में गिरफ्तार हुए 3 आरोपी

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

कांगड़ा। क्राइम डेस्क



पंचरुखी पुलिस ने एक माह के अंतराल बाद चोरी हुई लाखों रुपए की पाइपों को ढूंढ निकालने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।


जानकारी के अनुसार 27 जुलाई को प्रशान्त ठाकुर निवासी आइमा ने पुलिस थाना पंचरुखी में शिकायत दर्ज की थी, उसने बताया कि वो जल शक्ति विभाग में ठेकेदार का कार्य करता है और उसने हनुमान मंदिर के पास पानी की 53 पाइपें रखी थी, जो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने इस मामले की छानबीन शुरू की, जिसके बाद उन्हें गुप्त सूचना मिली कि उक्त पाइपें गाड़ी नंबर HP 37E-8105 में ले जाई गई है. जिसके बाद उस गाड़ी के चालक को पुलिस थाना में तलब किया गया। पूछताछ में गाड़ी चालक ने बताया कि एक माह पूर्व जब वह बनुरी में अपनी गाड़ी के साथ खड़ा था तो वहां पर एक व्यक्ति आया और उसने कहा कि वो जल शक्ति विभाग में ठेकेदार है और पाइपों को मरांडा लेकर जाना है. गाड़ी चालक ने बताया कि उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था, जिसके बाद उसने वहां से पाइपों को उठाया और मारंडा में काका कबाड़िया की दुकान में उतार दी।


 गाड़ी चालक के बयानों के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों रक्षत पाल और अमित शर्मा को थाना में तलब किया और उनसे पूछताछ की. जिस पर आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने पाइपों को काका कबाड़िया की दुकान में अनिल कबाड़ी को बेच दी.डीएसपी पालमपुर गुरबचन सिंह ने मामले की पुष्टि की है. गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए काका कबाड़िया के मारंडा स्थित स्टोर में जाकर पाइपों की तलाश की तो स्टोर में कबाड़ की बोरियों के नीचे छिपाई गई 53 पाइपें बरामद हुईं. चोरी हुई पाइपों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है। पुलिस ने तीनों आरोपियों रक्षत महाजन, अमित शर्मा और अनिल कबाड़िया को गिरफ्तार कर  रक्षत पाल और अमित शर्मा को थाना में तलब किया और उनसे पूछताछ की। जिस पर आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने पाइपों को काका कबाड़िया की दुकान में अनिल कबाड़ी को बेच दी।






Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए