वॉट्सएप पर शादी का इन्विटेशन कर सकता है आपका बैंक अकाउंट खाली

हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। विवेक कपूर 


 व्हाट्सऐप (WhatsApp) आज के टाइम पर सबका पसंदीदा मैसेजिंग एप्लीकेशन (Messaging Application) बन चुका है। जिसके जरिए लोग न केवल संदेश, बल्कि फोटो, वीडियो, दस्तावेज और अन्य कई प्रकार की जानकारी शेयर करते है। और आजकल वाट्सऐप पर डिजिटल शादी कार्ड का चलन बढ़ गया और स्कैमर्स (Scammers) इसका फायदा उठा रहे हैं। स्कैमर्स अब लोगों को ठगने (Scam Alert) के लिए डिजिटल शादी कार्ड (Digital Wedding Invitation) का इस्तेमाल कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि वाट्सऐप पर शेयर किए जाने वाले डिजिटल शादी कार्ड का इस्तेमाल मालवेयर फैलाने और पर्सनल डेटा चुराने के लिए किया जा रहा है। साइबर ठग (Cyber Fraud) वाट्सऐप के जरिए शादी के कार्ड के रूप में वायरस की फाइलें (APK File) भेज रहे हैं। इन फाइलों को डाउनलोड करने से फोन में मालवेयर डाउनलोड हो सकता है और हैकर्स डिवाइस को एक्सेस कर सकते हैं। इससे उन्हें आपकी जानकारी चुराने, आपके फोन से मैसेज भेजने और यहां तक कि बिना जानकारी पैसे भी निकाल सकते हैं। ऐसे में यूजर्स को संदिग्ध फाइल्स को डाउनलोड करने से बचने की सलाह दी जाती है।


कैसे करते हैं स्कैम?

इस तरह के मामलों में किसी अज्ञात नंबर से मैसेज प्राप्त होता है, जिसमें शादी के निमंत्रण के साथ एक ऐपीके फाइल छिपी होती है। एक बार डाउनलोड हो जाने के बाद फाइल एक ऐप इंस्टाल करती है, जो साइबर अपराधियों को यूजर के डेटा तक एक्सेस प्रदान करती है। इससे उनको स्मार्टफोन का नियंत्रण करने की अनुमति मिल जाती है। कुछ मामलों में स्कैमर यूजर के डिवाइस का इस्तेमाल उसके परिचितों से पैसे ऐंठने के लिए मैसेज भेजने के लिए करते हैं।

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

व्यवस्था परिवर्तन: हिमाचल पर्यटन निगम के 8 होटल जाएंगे निजी हाथों में, आदेश जारी

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री बदलने पर बोले राजनाथ सिंह, धामी धाकड़ बल्लेबाज, इसलिए उन्हें आखिरी ओवर में उतारा

UP: अवैध धर्म परिवर्तन के 8 आरोपियों पर गंभीर धाराएं बढ़ाने का आदेश Latest News क्राइम News18 हिंदी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

IND vs ENG: चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे लौटे फॉर्म में, भारत को 154 रन की बढ़त

कुल्लू: अटल टनल के शिलान्यास के कुछ दिन पहले गाड़ी से बरामद 3 रिवाल्वर, मचा हड़कंप

Lucknow News : अमरमणि और उनकी पत्नी मधुमणि होंगी रिहा, अच्छे आचरण की वजह से बची सजा को किया गया समाप्त

1 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

हरियाणा: किसानों ने आंदोलन में ‘शहीद’ किसानों को दीपमाला बनाकर दी श्रद्धांजलि

Chhattisgarh Accident: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डबरी में घुसी, छह लोगों की हुई मौत, एक घायल