देरी से ले गए अस्पताल, PU में कुल्लू के युवक की ड्रग ओवरडोज से मौत, 2 हिमाचली दोस्त गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़
कुल्लू। ऋषभ ठाकुर


कुल्लू के बंजार के युवक की चंडीगढ़ में ड्रग ओवरडोस से मौत हो गई. विकास नाम का युवक चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल में अपने दोस्तों के पास आया था. अब पुलिस ने उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है. एक आरोपी शिमला और दूसरा कुल्लू का रहने वाला है।

चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले में हिमाचल के आर्यन और परीक्षित को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी एक न्यूज़ संस्था के कैमरा में कैद हुए और गुरुवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया. चंडीगढ़ पुलिस के सूत्रों की मानें तो  विकास की मौत नशे की ओवरडोज और दम घुटने से बताई जा रही है. वहीं, आरोपी आर्यन के मोबाइल से कुछ वीडियो भी पुलिस ने रिकवर की है, जिनके आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया है.

न्यूज़ 18 से बातचीत में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस गुरमुख सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि इन दोनों आरोपियों ने पुलिस को ना तो सूचना दी और ना ही कई घंटें तक बेसुध विकास को अस्पताल भी भर्ती करवाया. पीयू के हॉस्टल में रहने वाले दोस्त के मोबाइल से कई वीडियो मिले हैं, जिनमें से एक में आर्यन कंबल से विकास की नाक दबा रहा है. पुलिस ने युवक के साथ नशा करने वाले आर्यन और परीक्षित कौशल के खिलाफ गैर-इरादन हत्या का केस दर्ज किया है.

पुलिस को मिली थी सूचना
गौरतलब है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पीयू के बॉयज हॉस्टल नंबर-7 के कमरा नंबर-93 में कुल्लू के बंजार का विकास अपने दोस्त  आर्यन  से मिलने आया था. परीक्षित ऑउटसाइडर है और आर्यन पंजाब यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है. विकास अपने दोस्त के कमरे पर ही रुक गया. इसके बाद इन्होंने पहले शराब पी और  इसके बाद नशा भी किया. दोनों आरोपी युवकों की पहचान कुल्लू के बंजार निवासी आर्यन प्रभात और शिमला के मधवानी निवासी परीक्षित कौशल के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि मंगलवार सुबह पौने दस बजे जब विकास नहीं उठा तो आर्यन और परीक्षित उसे सेक्टर-16 के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अब मोबाइल से वीडियो मिलने पर युवकों पर केस दर्ज किया है।

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए