सुक्खू सरकार ने 81 आउटसोर्स कर्मचारियों को थमाया टर्मिनेट लेटर, 10 वर्ष से थे बिजली बोर्ड में ड्राइवर

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

शिमला। ब्यूरो

फ़ाइल फोटो: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह 

आखिरकार बिजली विभाग में लगे 81 ऑउससोर्स ड्राइवरो की सवाएं समाप्त हो गई हैं. निजी कंपनी की तरफ से इन चालकों के टर्मिनेशन के आदेश जार कर दिए गए हैं. बड़ी बात है कि 5 सालों में लाखों रोजगार देने का वादा कर सत्‍ता में आई सुखविंदर सिंह सरकार अब सवाल उठ रहे हैं. बिजली बोर्ड के  10-12 साल से आउटसोर्स पर 81 चालक लगे हुए थे और उन्हें टर्मिनेशन नोटिस मिल गया है. जिन कंपनियों की ओर से इन्‍हें आउटसोर्स पर रखा गया था, उन्‍होंने ये नोटिस 31 अक्‍तूबर को तैयार कर दिए थे, लेकिन अधिकांश चालकों को ये नोटिस सोमवार को मिले.


उधर, बिजली बोर्ड कर्मचारी संयुक्‍त मोर्चा की सरकार की ओर से बोर्ड के मसलों को सुलझाने के लिए गठित की गई उप मंत्रिमंडल की समिति के साथ बैठक जरूर हुई थी, लेकिन इन चालकों को लेकर उस समिति ने कुछ नहीं किया. इस समिति के अध्यक्ष मंत्री राजेश धर्माणी बनाए गए हैं. अब इन चालकों के पक्ष में प्रदेश कर्मचारी संयुक्‍त महासंघ उतर गया है और पांच नवंबर को इन चालकों को आगे की रणनीति बनाने के लिए बिजली बोर्ड के हेडक्वार्टर बुलाया गया है.


हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड की तरफ से इस संबंध में एक लेटर जारी हुआ था. इस लेटर में कंडम गाड़ियों को हटाने का हवाला देते हुए इन चालकों पर गाज गिरी थी. आदेश में कहा गया था कि 15 साल पुरानी गाड़ियों को बिजली विभाग हटा रहा है और ऐसे में अब 81 चालकों की भी विभाग को जरूरत नहीं है. गौरतलब है कि सुक्खू सरकार पर इस मामले में बड़े सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, अब तक सरकार की तरफ से इस मामले में चुप्पी साधी हुई है.

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए