भाई दूज पर HRTC फ्री सेवा पर काट दिया महिला का टिकट, कंडक्टर बोला नहीं आई कोई लिखित नोटिफिकेशन

हिमाचल क्राइम न्यूज़
सोलन। बॉबी कश्यप


भैया दूज और रक्षाबंधन पर हिमाचल प्रदेश की HRTC बसों में महिलाओं का किराया नहीं लगता. यह सुविधा सूर्योदय से सूर्यास्त तक रहती है. सरकार ने महिलाओं को इन दो दिनों में निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है लेकिन रविवार को भैया दूज के मौके पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस में कंडक्टर ने बस में यात्रा करने वाली कुछ महिलाओं के टिकट काट दिए.

यह मामला सोलन डिपो की एक बस में पेश आया है. यह बस शिमला से पुलवाहल रूट पर जा रही थी. सरी पुलवाहल से शिमला के चलौंठी के लिए बस में आई एक महिला विद्या देवी ने बताया "मैं और मेरी बेटी सुबह सरी पुलवाहल बस में शिमला के लिए आ रहे थे. कंडक्टर ने जब किराया मांगा तो मैंने कंडक्टर से कहा आज भैया दूज पर महिलाओं की यात्रा निशुल्क है. इस पर कंडक्टर ने जवाब दिया उसे अभी तक ऐसी कोई अधिसूचना नहीं मिली है. ऐसे में मैंने कहा आप अपने उच्च अधिकारियों से इस बारे में पूछ लीजिए. फिलहाल पुलवाहल तक किराया काट लीजिए, तब तक अगर अधिसूचना मिल जाए तो शिमला तक किराया नहीं देना पड़ेगा."


ऐसे में कंडक्टर नहीं माना और उसने महिला और उसकी बेटी का शिमला के चलौंठी तक 202 रुपये का टिकट काट दिया. महिला ने आरोप लगाया कि बस में बैठी अन्य महिलाओं का भी कंडक्टर ने किराया काट लिया. ऐसे में बस जब ठियोग पहुंची तो वहां से आगे कंडक्टर ने महिलाओं से किराया लेना बंद कर दिया और कहा कि महिलाओं के लिए आज बस में यात्रा मुफ्त है. ऐसे में विद्या देवी ने सवाल किया है कि सरकार ने सब महिलाओं के लिए भैया दूज पर किराया माफ किया हुआ है लेकिन कंडक्टर ने हमसे किराया ले लिया और अन्य महिलाओं से किराया नहीं लिया.

इस मामले को लेकर एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा "महिला के साथ पेश आई घटना दुर्भाग्यपूर्ण और गलत है. इसमें लापरवाह कर्मचारियों व अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी"
Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए