लिफ्ट लेना बनी काल, 50 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
शिमला। शिल्पी रेक्टा
फाइल फोटो

राजधानी शिमला में एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई. दरअसल इस महिला को एक पिकअप से लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया. महिला लिफ्ट लेकर गाड़ी में बैठकर सिर्फ 10 मीटर ही आगे गई थी कि अचानक से गाड़ी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें महिला की मौत हो गई. जबकि गाड़ी के ड्राइवर समेत दो लोग घायल हो गए हैं. सड़क हादसे का ये मामला ढली थाने के तहत जुन्गा पुलिस चौकी के तहत सामने आया.

गोबर लादकर ले जा रही थी पिकअप
एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि जैसे ही पुलिस को हादसे की सूचना मिली, तुरंत पुलिस की एक टीम गांव नालटा (पीरन) पहुंची. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि एक पिकअप (नंबर- HP 65A 0285) खाई में गिरी हुई है. प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि पिकअप का ड्राइवर प्रदीप कुमार अपनी गाड़ी में गोबर लादकर बटोला गांव से पीरन के लिए जा रहा था और उसके साथ पिकअप में उसका साथी अनिल कुमार भी था. रास्ते में सरला नाम की महिला ने पिकअप में लिफ्ट मांगी. जिस पर ड्राइवर प्रदीप कुमार ने भी महिला को लिफ्ट दे दी.

50 मीटर खाई में गिरी पिकअप
जब वे लोग पिकअप पर बटोला-पीरन मार्ग पर पीरन से करीब 2 किलोमीटर पीछे पहुंचे, तो अचानक से ड्राइवर का पिकअप पर से नियंत्रण खो गया और गाड़ी सड़क से करीब 50 मीटर नीचे खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस सड़क हादसे में महिला सरला गंभीर रूप से घायल हो गई. जबकि अन्य दो को भी चोटें आई हैं. जिसके बाद उन्हें आईजीएमसी अस्पताल शिमला में लाया गया. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. वहीं, ड्राइवर और उसके सहयोगी का इलाज जारी है.

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

व्यवस्था परिवर्तन: हिमाचल पर्यटन निगम के 8 होटल जाएंगे निजी हाथों में, आदेश जारी

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री बदलने पर बोले राजनाथ सिंह, धामी धाकड़ बल्लेबाज, इसलिए उन्हें आखिरी ओवर में उतारा

UP: अवैध धर्म परिवर्तन के 8 आरोपियों पर गंभीर धाराएं बढ़ाने का आदेश Latest News क्राइम News18 हिंदी

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

IND vs ENG: चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे लौटे फॉर्म में, भारत को 154 रन की बढ़त

कुल्लू: अटल टनल के शिलान्यास के कुछ दिन पहले गाड़ी से बरामद 3 रिवाल्वर, मचा हड़कंप

Lucknow News : अमरमणि और उनकी पत्नी मधुमणि होंगी रिहा, अच्छे आचरण की वजह से बची सजा को किया गया समाप्त

1 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

हरियाणा: किसानों ने आंदोलन में ‘शहीद’ किसानों को दीपमाला बनाकर दी श्रद्धांजलि

Chhattisgarh Accident: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार डबरी में घुसी, छह लोगों की हुई मौत, एक घायल