कांगड़ा: पंजाब कि महिला चेन चोरी करते पकड़ी, हुई धुनाई

हिमाचल क्राइम न्यूज़
कांगड़ा। निजी संवाददाता 


कांगड़ा बस अड्डा में रविवार दोपहर को बाहरी राज्य की महिलाओं का एक ग्रुप पकड़ा गया, जब कांगड़ा के साथ लगते गांव मसरेड़ की महिला अपने घर को जाने के लिए बस में सवार होने लगी, तो पंजाब की एक महिला द्वारा उसकी गले की सोने की चेन को चुराने का प्रयास किया। जैसे ही महिला ने चेन चुराने का प्रयास किया। उक्त महिला को इसकी भनक लगी और उसने उसे कर महिला को मौके पर ही दबोच लिया तथा उसकी खूब परेड की। इस वारदात को देखते ही बस अड्डा में उपस्थित लोगों ने भी उक्त स्थानीय महिला का साथ देते हुए पंजाब से आए इस चेन चोरी ग्रुप की दो अन्य महिलाओं को भी पकड़ लिया, जबकि चौथी महिला साथ लगती पंजाब नंबर की कार में बैठकर रफूचक्कर हो गई।

मसरेड़ की महिला ने बताया कि वह खरीददारी करने के लिए कांगड़ा आई थी और जब वह अपने घर को वापस जाने के लिए बस में सवार होने लगी, तो तुरंत पीछे से महिला ने उनकी चेन को चुराने का प्रयास किया जिसकी भनक उन्हें लग गई और उन्होंने बिना समय गवाएं उसे मौके पर पकड़ कर अपनी चेन को तो वसूल किया ही साथ में उसकी खूब परेड की और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बस अड्डा इंचार्ज के माध्यम से स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचकर उन तीनों महिलाओं को थाना ले आया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि उक्त वारदात में शामिल तीनों पंजाब की महिलाओं से पूछताछ जारी है तथा इस गिरोह में कितने लोग शामिल हैं उन्हें भी तुरंत पकड़ा जाएगा।

Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Nadaun District Hamirpur, Web Portal since June 2012.


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत