प्रदेशः पीपल के पेड़ के नीचे मिली 5 दिन की नवजात बच्ची, सर्द मौसम में खुले आसमान के नीचे छोड़ गए परिजन

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

बीबीएन। क्राइम डेस्क


हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर किसी ने अपनी नवजन्मीं बच्ची को छोड़ दिया. बाद में लोगों की मदद से बच्ची को रेस्क्यू किया गया है और अस्तपाल में भर्ती किया गया है.


जानकारी के अनुसार नालागढ़ के रामशहर मार्ग पर स्थित सेरी गांव में एक पीपल के नीचे यह पांच दिन की बच्ची छोड़ी गई थी. 5 दिन की नवजात बच्ची को सर्द मौसम में खुले आसमान के नीचे छोड़ दिया गया था. बुधवार को बच्ची के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों और महिलाएं मौके पर पहुंची. उन्होंने मौके पर पहुंचकर बच्ची को अपनी गोद में उठाकर उसे कपड़े पहनाए और दूध भी पिलाया गया. तब जाकर बच्ची का रोना चुप हुआ.


फिलहाल, इस घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने पुलिस थाना नालागढ़ को सूचित किया और फिर पुलिस की टीम ने बच्ची को अपने कब्जे में ले लिया है.  थाना प्रभारी नालागढ़ राकेश रॉय ने बताया कि सेरी गांव के पास 5 दिन की नवजात बच्ची मिली है और बच्ची का नालागढ़ के सिविल अस्पताल में मेडिकल चेकअप गया है और उसके बाद बच्ची को अब चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी को बच्ची को सौंप दिया जाएगा.


वार्ड पंच ने दी थी पुलिस को सूचना

पीपल के नीचे बच्ची की रोने की आवाज वहां से निकल रहे लोगों ने सुनी और फिर वार्ड पंच बेअंत कौर को इस बारे में जानकारी दी. मेंबर बेअंत कौर ने पुलिस को जानकारी दी. फिलहाल, बच्ची के परिजनों के बारे में कुछ पता नहीं चला है.


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत