मंत्री के PSO ने की SDO कि पिटाई, मंत्री बोले "अधिकारी से PSO का नाम आया गलती से"

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

कांगड़ा। न्यूज़ डेस्क


 कांगड़ा जिले के संसारपुर टैरेस में मंगलवार देर रात शाहनहर के एसडीओ से उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर के पीएसओ और कुछ अन्य लोगों के मारपीट करने और गालीगलौज का ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में शाहनहर के एसडीओ ने पूर्व सांसद और आजाद प्रत्याशी राजन सुशांत को उनके साथ हुई मारपीट के बारे में बताया है। एसडीओ संजय भारद्वाज ऑडियो में बता रहे हैं कि वह रात को जब संसारपुर टैरेस विश्राम गृह में चेकिंग के लिए आए तो वहां मंत्री बिक्रम ठाकुर के पीएसओ और कुछ अन्य युवक खा-पी रहे थे। उन्होंने चौकीदार से जब इसके बारे में जानकारी ली तो पता चला कि मंत्री के साथ ये लोग यहां आए थे। वहीं, इस बारे में जब एसडीओ ने अपने एक्सईएन से बात की तो उन्होंने उन लोगों को दो कमरे देने की बात कही।


एसडीओ ने कहा कि जब वह चौकीदार को उन्हें दो कमरे देने की बात करके नीचे आए तो चौकीदार ने बताया कि वे लोग वीआईपी कमरा खोलने की बात कर रहे हैं, लेकिन एसडीओ ने वीआईपी कमरे की चाबी अपनी जेब में रख ली। एसडीओ ने कहा कि जैसे ही उन्होंने चाबी जेब में डाली तो दो लोग पीछे से आए और चाबी छीन ली। इसके बाद विश्राम गृह में बैठे लोगों ने उनसे धक्कामुक्की की और उनके कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान उनके हाथ की अंगुली में भी चोट आई। वहीं, मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही मंत्री के पीएसओ और अन्य युवक वहां से फरार हो चुके थे।


अधिकारी बोल रहा है पीएसओ का नाम गलती से लिया: बिक्रम ठाकुर

उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने बताया कि मेरा पीएसओ बीती रात मेरे घर पर सोया था। यह षड्यंत्र डॉ. राजन सुशांत और उनके बेटे की ओर से रचा हो सकता है। चुनाव के मद्देनजर ऐसे ओछे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। डॉ. सुशांत केवल इसका राजनीतिक फायदा लेने के लिए यह काम कर रहे हैं। मुझे जो जानकारी मिली है, उसमें यह तथ्य  सामने आए हैं कि वीडियो वायरल करने वाले ने शराब पी रखी थी। आज सुबह उस अधिकारी ने मेरे पीएसओ को फोन किया है, जिसमें उसने मेरे पीएसओ से माफी मांगी है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि हमारे पास एक रिकॉर्डिंग है, जिसमें उस अधिकारी ने माना है कि आपका नाम मैंने गलती से लिया है।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कुल्लू: अटल टनल के शिलान्यास के कुछ दिन पहले गाड़ी से बरामद 3 रिवाल्वर, मचा हड़कंप

IND vs ENG: चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे लौटे फॉर्म में, भारत को 154 रन की बढ़त

अनलॉक 2.0: राज्य से आ सकेंगे पर्यटक, होंगी यह शर्तें

शिमला: पति ने फंदा लगाकर व पत्नी ने जहर खाकर की खुदकुशी

टीकाकरण: इंदौर ने रचा देश में नया इतिहास, एक दिन में सर्वाधिक 2.23 लाख टीका लगाने वाला देश का पहला जिला बना

व्यवस्था परिवर्तन: हिमाचल पर्यटन निगम के 8 होटल जाएंगे निजी हाथों में, आदेश जारी

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री बदलने पर बोले राजनाथ सिंह, धामी धाकड़ बल्लेबाज, इसलिए उन्हें आखिरी ओवर में उतारा

हमीरपुर:कभी पिता भी रहे थे ज़िला पुलिस के कप्तान, और अब बनी बेटी(आकृति शर्मा)

हिमाचल विधानसभा के बाहर जयराम ठाकुर व अन्य भाजपा विधायकों ने बेचा दूध

UP: अवैध धर्म परिवर्तन के 8 आरोपियों पर गंभीर धाराएं बढ़ाने का आदेश Latest News क्राइम News18 हिंदी