हमीरपुर: मैडिकल कालेज अस्पताल में ऑपरेशन की अत्याधुनिक सुविधा शुरू हो

हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। ब्यूरो



 डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर के ईएनटी विभाग में हेड एंड नेक ऑपरेशन की अत्याधुनिक सुविधा शुरू हो गई है।

   ईएनटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. हरजीतपाल सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी पर कुछ हद तक नियंत्रण के बाद विभाग ने रूटीन ऑपरेशनों के साथ-साथ हेड एंड नेक (थाइरायड और सलावरी ग्लैंड्स आदि) से संबंधित गंभीर बीमारियों के ऑपरेशन भी शुरू कर दिए हैं। डॉ. हरजीतपाल सिंह ने बताया कि इन गंभीर बीमारियों के शिकार लोगों को अब मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में ही बेहतरीन चिकित्सा एवं सर्जरी की सुविधाएं मिलनी आरंभ हो गई हैं।

  उधर, मेडिकल कालेज की प्रधानाचार्य डॉ. सुमन यादव ने बताया कि ईएनटी विभाग में अत्याधुनिक उपकरण स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अन्य विभागों में भी आधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाए जा रहे हैं। इससे जिला हमीरपुर ही नहीं, बल्कि साथ लगते बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी जिले के विभिन्न क्षेत्रों के मरीजों को भी बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।


Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए